वायरल न्यूज़

OMG: 25 लाख कमाने वाला लड़के ने शादी के लिए रख दी ऐसी शर्त, फिर लड़की ने जो किया उसे जान सब चौंक गए

OMG: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक यूजर की पोस्ट ने अरेंज मैरिज के बदलते समीकरणों पर नई बहस छेड़ दी है। पोस्ट के मुताबिक, एक महिला ने करीब 25 लाख रुपये सालाना कमाने वाले लड़के का रिश्ता यह कहते हुए ठुकरा दिया कि वह खुद भी उतना कमा सकती है, लेकिन शादी के बाद दिन में दो बार खाना बनाने, माता-पिता के साथ रहने और 'मम्माज बॉय' होने जैसी बातों से वह सहज नहीं थी।

Image

लड़के ने लड़की के सामने रखी अनोखी शर्त (तस्वीर साभार- AI)

OMG: अरेंज मैरिज की बातचीत में अक्सर सबसे पहले कुंडली, शहर, नौकरी और सालाना पैकेज का जिक्र आता है। लंबे समय तक यह मान लिया गया था कि अच्छी कमाई और स्थिर करियर किसी भी रिश्ते की सबसे मजबूत बुनियाद हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ताजा मामले ने इस धारणा को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है कि आज के दौर में कई युवा रिश्तों का फैसला केवल सैलरी स्लिप देखकर नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जीवनशैली, निजी स्पेस और जिम्मेदारियों की समझ के आधार पर कर रहे हैं। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

एक्स पर Kritical_62 नामक यूजर ने पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने करीब 25 लाख रुपये सालाना कमाने वाले लड़के का विवाह प्रस्ताव ठुकरा दिया। उनके अनुसार, कमाई कोई मुद्दा नहीं था क्योंकि वे खुद भी उस स्तर पर कमाने की क्षमता रखती हैं। असली वजह वे अपेक्षाएं और स्थितियां थीं, जिनके साथ वे अपना भविष्य नहीं देख पा रही थीं। वायरल पोस्ट में साझा किए गए विवरण के अनुसार, रिश्ता न बढ़ने के पीछे कई व्यावहारिक और व्यक्तिगत कारण बताए गए। पोस्ट में कहा गया कि लड़के की अपेक्षा थी कि शादी के बाद दिन में दो बार खाना बनाया जाए। प्रस्ताव में माता-पिता के साथ एक ही घर में रहने की बात भी शामिल थी, जिस पर महिला ने असहमति जताई। पोस्ट में यह भी जिक्र किया गया कि लड़के की लंबाई 5 फीट 8 इंच थी, आने वाले कुछ वर्षों में बाल झड़ने की संभावना का आकलन किया गया और लड़के ने खुद को अपनी मां के बेहद करीब बताते हुए 'मम्माज बॉय' के रूप में पेश किया। किसी भी रिश्ते से जुड़े ऐसे किस्से जब सार्वजनिक मंच पर आते हैं, तो वे तुरंत समाज के बदलते मूल्यों का आईना बन जाते हैं। इस मामले पर भी इंटरनेट यूजर्स ने अपनी-अपनी सोच और अनुभवों के आधार पर तीखी और मजेदार टिप्पणियां कीं। देखें पोस्ट...

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों का कहना है कि शादी से पहले ही अपनी सीमाएं और लाइफस्टाइल स्पष्ट कर लेना बेहतर है। रोजमर्रा की जिम्मेदारियों और रहने के तरीके पर तालमेल न हो तो आगे बढ़ना कठिन हो सकता है। कुछ यूजर्स का मानना था कि लड़के ने अपनी अपेक्षाएं पहले से छिपाई नहीं थीं, बल्कि साफ-साफ सामने रख दीं, जो बातचीत में पारदर्शिता दिखाती है। कई यूजर्स ने खाने की व्यवस्था, सोशल मीडिया की बातों और असल जिंदगी के फैसलों को लेकर व्यंग्यात्मक और हास्यपूर्ण टिप्पणियां भी कीं। तो इस मामले पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article