वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: पति की सिगरेट छुड़ाने के लिए पत्नी ने पिंजरे में बंद कर दिया मुंह, सिर्फ खाना और पानी के लिए खोलती है लॉक

Ajab Gajab News: तुर्की का शख्स करीब 12 साल से सिगरेट और शराब छोड़ना चाह रहा था। हालांकि, लाख कोशिशों के बाद भी वह इसे छोड़ नहीं पा रहा था। इसके बाद शख्स ने अपनी पत्नी की मदद मांगी।

Image

सिगरेट छुड़ाने के लिए अनोखा काम (एक्स)

Ajab Gajab News: कई लोगों को सिगरेट और शराब की बहुत ही बुरी लत लग जाती है। इसके बाद वह इसे चाहकर भी नहीं छोड़ पाते हैं। हर किसी को पता है कि सिगरेट और शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसके बाद भी वह इसे छोड़ नहीं पाते हैं। कई बार ऐसी लत को छोड़ने के लिए लोग दवाइयों का सहारा भी लेते हैं, लेकिन जैसे ही सिगरेट और शराब उनके सामने आती है, उनका आत्म-नियंत्रण डगमगा जाता है। तुर्की के एक शख्स को भी ऐसी ही बुरी लत लगी थी।

सिगरेट छोड़ने के लिए किया ऐसा काम

रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की का शख्स करीब 12 साल से सिगरेट और शराब छोड़ना चाह रहा था। हालांकि, लाख कोशिशों के बाद भी वह इसे छोड़ नहीं पा रहा था। इसके बाद शख्स ने अपनी पत्नी की मदद मांगी। फिर शख्स की पत्नी ने जो किया, उसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, पत्नी ने अपने पति के चेहरे को पिंजरे में बंद कर दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस पिंजरे में उसने लॉक भी लगा दिया। सबसे पहले आप देखें तस्वीरें-

खबर के अनुसार, अब उसकी पत्नी सिर्फ खाना और पानी के लिए ही पिंजरे को खोलती है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं शख्स के सिर पर हेलमेट के आकार का एक पिंजरा लगा हुआ है। शख्स का नाम इब्राहिम यूसेल बताया जा रहा है। इन तस्वीरों को इंटरनेट पर non aesthetic things नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article