Viral Video: भारत में शादी-ब्याह हो, कोई त्यौहार हो या किसी दुकान का उद्घाटन, ढोल-नगाड़ों की आवाज सुनते ही लोगों के कदम अपने आप थिरकने लगते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी किसी रोबोट (Robot Dance Video) को ढोल की ताल पर मस्ती में झूमते और ठुमके लगाते देखा है? अगर नहीं, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह लेटेस्ट वीडियो आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। इस वीडियो में एक रोबोट फुल जोश में ठुमके लगाते हुए नजर आ रहा है।
रोबोट का अनोखा स्वैग
रोबोट का यह एनर्जेटिक और मजेदार डांस देखकर वहां से गुजरने वाले हर शख्स के कदम थम गए। बच्चे हों या बड़े हर कोई अपने मोबाइल का कैमरा निकालकर इस अनोखे नजारे को कैद करने में जुट गया। कई लोग तो रोबोट के इस बिंदास अंदाज पर तालियां बजाते और ठहाके लगाते नजर आए। एक्स पर इस मजेदार वीडियो को sanatan_kannada नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को हजारों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर मजे लेते हुए यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि ढोल बजते ही भाई की बैटरी सीधे 100 प्रतिशथ फुल हो गई। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इंसान तो शादी-ब्याह में डांस करने के लिए नखरे दिखाते हैं, यहां तो रोबोट ने ही बाजी मार ली। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
