Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन नए-नए और मजेदार वीडियो (Funny Video) वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो इतने हैरान कर देने वाले होते हैं कि उन्हें देखकर आंखें फटी रह जाती हैं, वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हंसी रोक पाना नामुमकिन हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक 'देसी हेवी ड्राइवर' ने गंदे नाले के ऊपर खतरनाक स्टंट करने की कोशिश की, लेकिन अंजाम बेहद हास्यास्पद रहा।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सड़क के किनारे बह रहे गंदे और कचरे से भरे नाले के ऊपर लोहे की एक पतली सी पट्टी रखी हुई है। एक व्यक्ति सफेद कुर्ते-पायजामे में बेहद आत्मविश्वास के साथ अपनी साइकिल लेकर उस पतली पटरी पर चढ़ा देता है। आसपास खड़े गांव के लोग भी बड़े ध्यान से इस 'कारनामे' को देखने लगते हैं कि क्या चाचा सच में इस संकरी पटरी से नाला पार कर पाएंगे या नहीं। जैसे ही चाचा अपनी साइकिल को उस लोहे की पट्टी पर आगे बढ़ाते हैं, शुरुआत में तो सब कुछ ठीक लगता है। लेकिन जैसे ही वह बीच में पहुंचते हैं, उनका संतुलन डगमगाने लगता है। अगले ही सेकंड चाचा जी संतुलन खो बैठते हैं और साइकिल सीधे नाले में जा गिरती है और खुद चाचा जी भी जमीन और नाले के किनारे पर लोटपोट हो जाते हैं। देखें वीडियो...
स्टंट के चक्कर में हो गया खेल
वीडियो देखकर आपको हैरानी भी हो रही होगी और हंसी भी आ रही होगी। सोच रहे होंगे कि चाचा के साथ तो खेल हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को izharkharal नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडयो पर चटकारे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इसे कहते हैं ओवर कॉन्फिडेंस का नतीजा। जबकि, कुछ का कहना है कि चाचा ने सोचा था कि हीरो बनेंगे, लेकिन नाले ने जीरो बना दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
