वायरल न्यूज़

Viral Video: बाइक है या मिनी बस? एक मोटरसाइकिल पर सवार हुए इतने बच्चे, चाचा का जुगाड़ देख हैरान रह गए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ही बाइक पर कई छोटे बच्चों को एक साथ ले जाते देखा जा सकता है। इस देसी जुगाड़ को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Image

एक बाइक पर इतने बच्चे (तस्वीर साभार- @arshad_khan_886906)

Viral Video: भारतीय सड़कों पर अक्सर ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जो लोगों को न सिर्फ हैरान करती हैं बल्कि उनका सिर चकरा देती हैं। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते। जबकि, कुछ नजारे सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक मजेदार लेकिन चौंकाने वाला वीडियो (Shocking Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति मोटरसाइकिल चला रहे हैं, लेकिन ध्यान आकर्षित करने वाली बात यह है कि उस बाइक पर 1 या 2 नहीं, बल्कि 6-7 छोटे बच्चे सवार हैं।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक चला रहे बुजुर्ग के आगे पेट्रोल टंकी पर बच्चे बैठे हैं। हद तो तब हो जाती है जब पीछे की सीट और फुटरेस्ट पर भी बच्चों की टोली किसी तरह अपनी जगह बनाकर लटकी हुई है। बच्चों के हाथ में स्कूल बैग्स भी लटके दिख रहे हैं। सड़क पर गुजरने वाले लोग जब इस 'अनोखी सवारी' को देखते हैं, तो अपनी हंसी और हैरानी को रोक नहीं पाते। कुछ लोग जहां इस जुगाड़ को देखकर हैरान हैं, तो कुछ लोग इसे खतरनाक भी मान रहे हैं। आखिर, कैसा नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    बाइक पर दिखा अनोखा नजारा

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि इस जुगाड़ का लेवल तो काफी अलग है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को arshad_khan_886906 नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हाहाकारी वीडियो को लाखों की संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स मजे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने मजाक बनाते हुए लिखा कि भाई ने तो बाइक को ही स्कूल बस बना दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह 'देसी एरोप्लेन' है, जिसमें सीट कम और सवारी ज्यादा हैं। हालांकि, यह नजारा देखने में काफी मनोरंजक और हास्यप्रद लग रहा है, लेकिन कई यूजर्स ने इस पर चिंता भी जताई है। ट्रैफिक नियमों और सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक ही बाइक पर इतने सारे बच्चों को बैठाना हादसों को दावत देने जैसा है। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह से ओवरलोडिंग करना बच्चों की जान जोखिम में डाल सकता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article