वायरल न्यूज़

Viral Video: क्लास के अंदर ही चॉकलेट बांटने लगे प्रोफेसर, वीडियो देख भावुक हुए लोग, बोले- 'काश हमारे भी टीचर ऐसे होते'

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रोफेसर क्लास के अंदर चॉकलेट बांटने लगे। इस नजारे ने लोगों का दिल जीत लिया।

Image

भावुक करने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @real.ity7906)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे (Trending Video) देखने को मिलेंगे, जिनके बारे में कई बार सोच तक नहीं सकते। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ मामले काफी चौंकाने वाले होते हैं। जबकि, कुछ मामलों पर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग भावुक भी हो रहे हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। क्योंकि, एक प्रोफेसर ने क्लासरूम के अंदर कुछ ऐसा काम किया, जिसके बारे में हम आप अक्सर सोचते तक नहीं हैं। दरअसल, पढ़ाई के बाद टीचर हर बच्चों को चॉकलेट देने लगे।

आप सबने आज तक हर टीचर में पढ़ाने का अंदाज अलग देखा होगा। हालांकि, कुछ टीचर काफी सख्त होते हैं और बच्चे उनसे डर कर भी रहते हैं। जबकि, कुछ टीचर ऐसे भी होते हैं, जो दोस्त की तरह बच्चों से घुलमिल जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी आप सबने इस तरह के कई मामले देखे होंगे या फिर उसके बारे में सुना होगा। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक प्रोफेसर का अलग ही अंदाज आपको देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं पढ़ाने के बाद किस तरह प्रोफेसर साहब बच्चों में चॉकलेट बांट रहे हैं। देखें वीडियो...

वायरल हुए प्रोफेसर साहब

वीडियो देखकर आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। हो सकता है आप में से कुछ लोगों के साथ ऐसा पहले भी हुआ है। लेकिन, इस वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर लोगों का कहना है कि काश हमारे टीचर भी ऐसे होते। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'real.ity7906' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं प्रोफेसर साहब की लोग जकमर तारीफ कर रहे हैं। तो आपको प्रोफेसर का अंदाज कैसा लगा जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article