एजुकेशन

CAT 2026 Admit Card: टल गई एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख, अब इस तारीख को जारी होगा हॉल टिकट

CAT 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। IIM इंदौर ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। पहले हॉल टिकट 4 नवंबर को जारी होने थे।

Image

CAT 2026 Admit Card (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

CAT 2026 Admit Card Download Date: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर ने CAT 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। पहले हॉल टिकट 4 नवंबर को जारी होने थे, लेकिन अब इन्हें 6 नवंबर 2026 को उपलब्ध कराया जाएगा। संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उम्मीदवार 6 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर लॉग इन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपनी CAT एप्लिकेशन लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।

IIM इंदौर ने उम्मीदवारों के लिए मॉक टेस्ट की सुविधा देने की भी जानकारी दी है। यह लिंक 6 नवंबर से CAT की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। मॉक टेस्ट के जरिए उम्मीदवार परीक्षा के सवालों के तरीके और ऑनलाइन टेस्ट के इंटरफेस को पहले ही समझ सकेंगे। इससे असली परीक्षा के दौरान उन्हें काफी मदद मिल सकती है।

CAT 2026 Admit Card Steps to Download

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाना होगा।

2. Registered Candidate Login लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

4. लॉग इन करने के बाद डैशबोर्ड पर CAT 2026 Admit Card लिंक खोलना होगा।

5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आने के बाद PDF डाउनलोड करना होगा।

तीन शिफ्ट में होगी CAT 2026 की परीक्षा

इस साल CAT परीक्षा 29 नवंबर 2026 को रविवार के दिन आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन अलग-अलग पालियों में होगी।

शिफ्टपरीक्षा का समय
पहलीसुबह 8:30 से 10:30 बजे
दूसरीदोपहर 12:30 से 2:30 बजे
तीसरीशाम 4:30 से 6:30 बजे

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम अच्छी तरह जांच लें। परीक्षा के दिन हॉल टिकट पर दिए गए निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article