Aneet Padda Birthday Celebration Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) ने 13 अक्टूबर को अपना 24वां जन्मदिन मनाया था। अब करीब तीन हफ्ते बाद उन्होंने इस खास मौके की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ फिल्म ‘सैयारा’ (Saiyaara) के को-स्टार अहान पांडे (Ahaan Panday) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी नजर आ रही हैं। अनीत की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींचा है। अनीत पड्डा की नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं कि अनीत पड्डा की इन तस्वीरों में क्या खास बात है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Ayushmann Khurrana को मिला धमकी भरा ऑडियो मैसेज, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपये
अनीत पड्डा ने लिखा इमोशनल नोट
अनीत पड्डा एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह एक्ट्रेस की अभी हाल ही में शेयर की गई पोस्ट है। 4 नवंबर को अनीत पड्डा (Aneet Padda) ने अपने इंस्टाग्राम पर इस साल के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही उन्होंने एक नोट भी लिखा, जिसमें बताया कि जन्मदिन पर खुशी के साथ-साथ उदासी भी महसूस होती है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे रात के 12 बजने का समय करीब आता है, वो बीते साल के बारे में सोचने लगती हैं। इस दौरान उन्हें वे पल याद आते हैं, जिन्हें वह मिस करती हैं, कुछ पछतावे, वे बातें जो वह कह नहीं पाईं, जिन फोन कॉल्स का जवाब नहीं दे पाईं और वे छोटी-छोटी उपलब्धियां भी याद आती हैं, जिनका जश्न मनाना शायद वो भूल गईं। उन्होंने लिखा कि उन्हें एहसास हुआ है कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है और कुछ पलों के साथ-साथ रिश्तों को भी कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्हें उस प्यार का भी ख्याल आता है, जो वो सिर्फ इसलिए जाहिर नहीं कर पाईं क्योंकि उन्हें लगता था कि इसके लिए आगे भी बहुत समय है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Kanika Kapoor शादी के चार साल बाद पति Gautam Hathiramani से हुईं अलग, सोशल मीडिया पर किया ऐलान
अनीत पड्डा का वर्क फ्रंट
'सैयारा' (Saiyaara) की सफलता के बाद अनीत पड्डा कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं। उन्होंने फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh), मोहम्मद जीशान अय्यूब (Mohammed Zeeshan Ayyub) और अर्जुन माथुर (Arjun Mathur) के साथ सोशल-थ्रिलर सीरीज 'हुंकार: द रोअर' (Hunkkaar: The Roar) में मीनू रावत का किरदार निभाया था। वहीं, मैडॉक फिल्म्स की 'शक्ति शालिनी' (Shakti Shalini) में भी वो एक अलग तरह के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा, अनीत एक बार फिर 'सैयारा' के अपने को-स्टार अहान पांडे (Ahaan Panday) और डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) के साथ एक नई रोमांटिक फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म को यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) प्रोड्यूस कर रहा है।
