वायरल न्यूज़

Viral Video: पाकिस्तानी शख्स ने टाइगर को किया KISS, हरकत देख आप भी दहल जाएंगे

पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर नौमान हसन का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक बाघ को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स उनके साहस की सराहना कर रहे हैं तो कुछ इसे खतरनाक और अनादरपूर्ण बता रहे हैं।

Image

पाकिस्तानी शख्स ने टाइगर को किया किस (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने टाइगर को किया किस
  • नजारा देख दहल जाएंगे आप
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Pakistani Man Kisses Tiger: पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर नौमान हसन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है, जिसमें वह एक बाघ को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में नौमान बाघ के पास जाकर उसे चूमते हैं, जबकि बाघ शांत और मित्रवत व्यवहार में दिख रहा है। हालांकि, वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि बाघ हल्के से नौमान के हाथ पर काटने की कोशिश कर रहा है, जो यह दिखाता है कि यह स्थिति कितनी खतरनाक साबित हो सकती है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद, नेटिजन्स की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग नौमान की बहादुरी की सराहना करते नजर आ रहे हैं, तो कुछ लोग इसे बेहद खतरनाक बता रहे हैं और इसे जंगली जानवरों के प्रति अनादरपूर्ण बता रहे हैं। इस तरह के वीडियो अक्सर वन्यजीव संरक्षण के मुद्दों को भी उजागर करते हैं, और लोग अक्सर इस पर बहस करते हैं कि क्या ऐसे फोटोज और वीडियोज बनाना सच में उचित है या नहीं।

पाकिस्तानी शख्स ने टाइगर को किया किस

यह पहली बार नहीं है जब नौमान हसन को वन्यजीवों के साथ अपने वीडियो के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट '@nouman.hassan1' इस प्रकार के कंटेंट के लिए ही जाना जाता है और इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद अब तक इसे 6 हजार से अधिक लाइक्स मिल हो चुके हैं।Viral Video: पाकिस्तानी शख्स ने टाइगर को किया KISS, हरकत देख आप भी दहल जाएंगे

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article