Kya Aaj School Band Hai Ya Knula, 13 November 2026 School Holiday Or Not: दिवाली का त्योहार देशभर बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान दफ्तर से लेकर स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थान (Kya Aaj School Band Hai Ya Khula) बंद रहे। वहीं इसके बाद कहीं मिड टर्म के चलते स्कूल बंद हैं तो कहीं प्रदूषण के चलते स्कूलों को हाइब्रिड मोड पर खोलने का आदेश दिया गया है। इस बीच दिल्ली एनसीआर, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश के छात्र जानना चाहते हैं कि क्या आज 13 नवंबर को स्कूल बंद हैं या नहीं? यहां आप जान सकते हैं।
दिल्ली के स्कूल में आज छुट्टी है या नहीं
बढ़ते वायु प्रदूषण और GRAP स्टेज-3 लागू होने के कारण प्रशासन ने दिल्ली के कक्षा 5वीं तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड लागू किया है। इसके तहत जहां ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है, वहां छात्र घर से ऑनलाइन या स्कूल जाकर ऑफलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या शिक्षक से संपर्क करें।
यूपी के स्कूल आज बंद है या खुले हैं
यूपी के स्कूलों की बात करें तो यहां 13 नवंबर को राज्यव्यापी छुट्टी की कोई घोषणा नहीं हुई है। दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की छुट्टियां समाप्त हो चुकी हैं, इसलिए स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे।
क्या बिहार के स्कूल आज 13 नवंबर को बंद रहेंगे
वहीं बिहार के स्कूलों की बात करें तो 2026 हॉलिडे कैलेंडर में 13 नवंबर को अवकाश लिस्ट में नहीं है, इसलिए स्कूल खुले रहने की उम्मीद है। हालांकि छठ पूजा की छुट्टियां जल्द शुरू होने वाली हैं, इसलिए छात्र अपने स्कूल के ताजा नोटिस को जरूर चेक करें। साथ ही अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या शिक्षक से संपर्क करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी
राजस्थान के स्कूलों में 15 नवंबर तक छुट्टी
राजस्थान के स्कूलों की बात करें तो यहां जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में चल रहे मिड-टर्म वेकेशन के कारण 13 नवंबर को स्कूल बंद रहेंगे। यहां 4 नवंबर से 15 नवंबर तक मिड टर्म अवकाश घोषित किया गया था। अब स्कूल 16 नवंबर को खुलेंगे।
आज मेघालय के स्कूलों में भी छुट्टी
मेघालय के स्कूलों में भी आज यानी 13 नवंबर 2026 को पारंपरिक वांगला महोत्सव के चलते अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में यहां भी आज यानी 13 नवंबर को स्कूल बंद हैं। अब स्कू कल यानी 14 नवंबर को खुलेंगे।
