अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : छठ के पहले दिन आज मंडराया भद्रा का साया, जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त और योग

Aaj Ka Panchang : आज 13 नवंबर को छठ के पहले दिन नागुला चविथी और लाभ चतुर्थी का विशेष संयोग बन रहा है। साथ ही दिनभर भद्रा रहने वाली है। चलिए पंचांग से जानें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण, नक्षत्र और 9 ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में।

Image

aaj ka panchang

Aaj Ka Panchang 13 November 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 नवंबर 2026 के दिन का आरंभ कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से हुआ है, जो कि रात 08:42 बजे तक रहेगी। इसके बाद कल सुबह तक पंचमी तिथि रहने वाली है। साथ ही आज नागुला चविथी के साथ-साथ लाभ चतुर्थी भी है। इसके अलावा प्रात: काल में मूल नक्षत्र रहेगा, जो शाम 05:17 बजे समाप्त होगा। मूल नक्षत्र के बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो कल सुबह तक रहने वाला है। चलिए अब जानें 13 नवंबर 2026, शुक्रवार के दिन की ज्योतिषीय गणना के बारे में।

आज के शुभ-अशुभ योग

धृति योग से आज के दिन का आरंभ हुआ था, जिसका समापन सुबह 05:22 बजे हो गया है। इसके बाद दिन के अंत तक शूल योग रहेगा। इसके अलावा रवि योग सुबह 06:42 बजे से शाम 05:17 बजे तक रहेगा।

करण

वणिज से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो सुबह 07:24 बजे तक रहेगा। इसके बाद कल 14 नवंबर की सुबह 08:43 बजे तक विष्टि करण रहेगा।

सूर्योदय से लेकर चन्द्रास्त तक का समय

13 नवंबर 2026 को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। आज चंद्रोदय सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर होगा, जबकि चन्द्रास्त रात 8 बजकर 22 मिनट पर होगा।

13 नवंबर 2026 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:56 से सुबह 5:49 बजे तक
  • प्रातः सन्ध्या: सुबह 5:23 बजे से 6:42 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 1:53 बजे से 2:36 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:28 बजे से 5:55 बजे तक
  • सायाह्न सन्ध्या: शाम 5:28 बजे से 6:48 बजे तक
  • अमृत काल: सुबह 10:05 बजे से 11:53 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: रात 11:39 बजे से सुबह 12:32 बजे तक

13 नवंबर 2026 के अशुभ मुहूर्त

  • राहुकाल: सुबह 10:44 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक
  • यमगण्ड: दोपहर 02:47 बजे से 04:08 बजे तक
  • गुलिक काल: सुबह 08:03 बजे से 09:24 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 08:51 बजे से 09:34 बजे तक और दोपहर 12:27 बजे से 01:10 बजे तक
  • वर्ज्य: दोपहर 03:29 बजे से शाम 05:17 बजे तक
  • गण्ड मूल: सुबह 06:42 बजे से शाम 05:17 बजे तक
  • भद्रा: सुबह 07:24 बजे से रात 08:42 बजे तक

चन्द्र मास और सम्वत (Lunar Month and Samvat)

  • शक संवत: 1948 पराभव
  • गुजराती संवत: 2083 कालयुक्त
  • विक्रम संवत: 2083 सिद्धार्थी
  • चन्द्र मास: कार्तिक- पूर्णिमान्त और कार्तिक- अमान्त
  • प्रविष्टे/गते: 28

दिशा शूल, चंद्र वास और कुंभ चक्र

  • पश्चिम में दिशा शूल है।
  • कुम्भ चक्र पूर्व में है।
  • होमाहुति बुध में है।
  • अग्निवास पृथ्वी पर है।
  • राहु का वास दक्षिण-पूर्व दिशा में है।
  • चंद्रमा का वास पूर्व दिशा में है।
  • शिव जी का वास रात 8:42 बजे तक क्रीड़ा के साथ है, जिसके बाद वो कैलाश पर रहेंगे।

सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति

आज 13 नवंबर को तुला राशि और विशाखा नक्षत्र में सूर्य ग्रह रहेंगे, जबकि चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे। बता दें कि चंद्रमा आज शाम 05:16 बजे पूर्वाषाढा नक्षत्र में गोचर करेंगे।

डिस्क्लेमर: ये जानकारी दिए गए पंचांग के आधार पर तैयार की गई है। अलग-अलग क्षेत्र और पंचांग पद्धति के अनुसार तिथि एवं समय में मामूली अंतर संभव है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article