Tiger Attack On A Girl: लोगों के अंदर शौक ऐसे-ऐसे होते हैं कि कई बार उनको सुनकर ही सांस थम जाती है। कुछ ऐसा ही नजारा आपको इस वीडियो में देखने को मिलेगा, जिसे देखने के बाद आपके पैर के नीचे से जमीन खिंसक जाएगी। लोगों का कहना है कि शौक अच्छी चीज है लेकिन समय और परिस्थिति को देखते हुए अपने शौक को पूरे करने चाहिए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की टाइगर के साथ फोटो खिंचवाने गई और वह आराम से फोटो भी खिंचवा रही थी। लेकिन तभी लड़की ने टाइगर के साथ मस्ती करने की कोशिश की और फिर टाइगर ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान टाइगर लड़की के हाथ को अपने मुंह से पकड़ लिया और फिर लड़की की हालत पंचर हो गई। लोगों का कहना है कि खूंखार जानवरों पर इतना भरोसा नहीं करना चाहिए।
फोटो खिंचवाते समय टाइगर ने किया हमला
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों के काफी कमेंट आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे किसी भी जानवर के साथ इतना फ्रैंक नहीं चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लगता है कि दीदी को अपनी जान की फिक्र नहीं है। बता दें, इस वीडियो को 'the.entrepreneur.lab' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 5500 से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
