वायरल न्यूज़

Aunty Ka Murga Dance: देसी आंटी ने मुर्गा डांस से उड़ाया गर्दा, वीडियो में देखें धमाकेदार अंदाज

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 1, 2022, 11:01 AM IST

Murga Dance Video: सोशल मीडिया पर एक देसी आंटी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो धमाकेदार अंदाज में मुर्गा डांस कर रही हैं। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और बार-बार इसे देख रहे हैं।

Image

मुर्गा डांस से आंटी ने मचाया गदर, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • आंटी का धमाकेदार मुर्गा डांस
  • वीडियो देख खुशी से झूम उठेंगे आप
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Aunty Ka Murga Dance Video: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों वीडियो (Dance Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Aunty Dance Video) तो देखते ही देखते लोगों के बीछ छा जाते हैं। इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो (Murga Dance Video) पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में देसी आंटी का एक धमाकेदार डांस वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इतना ही नहीं बार-बार इस डांस वीडियो (Viral Dance Video) को देखने का मन करेगा।

वैसे तो डांस को लेकर कई लोगों में क्रेज होता है। लेकिन, कुछ लोग इस तरह से डांस करते हैं, जिससे अलग ही माहौल बन जाता है। भारत में किसी भी पार्टी, फंक्शन और कार्यक्रम में नागिन डांस और मुर्गा डांस आपको खूब देखने को मिलेगा। इन डांस पर लोग जमकर चटकारे भी लेते हैं। इस वायरल वीडियो में भी देसी आंटी ने मुर्गा डांस से बवाल काट दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कुछ बच्चे मुर्गा डांस कर रहे होते हैं। उनके साथ महिलाएं भी खड़ी हैं। तभी एक आंटी बच्चों के साथ मुर्गा डांस करने लगती हैं। जिस अंदाज में आंटी डांस करती हैं उसे लोग एकटक देखने लगते हैं और काफी एंजॉय करते हैं।

आंटी का हाहाकारी डांस

देसी आंटी का ये डांस वीडियो अब धमाल मचा रहा है। लोग आनंद लेकर बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'maheshdewatwal01'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर चटकारे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि आंटी डांस एक नंबर है। किसी का कहना है कि आंटी का मुर्गा डांस तो जबरदस्त है। किसी का कहना है आंटी ने तो माहौल बना दिया है।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article