वायरल न्यूज़

आदमी नहीं जानवर है ये शख्स! चंद मिनटों में इस बंदे ने खा ली 8 किलो पोर्क नूडल्स, यूजर्स बोले - भाई की कैपसिटी जबरदस्त है

जर्मन युवक जरमैट नियो का 8 किलो पोर्क कीमा नूडल्स चैलेंज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स उसकी खाने की रफ्तार और पेट की क्षमता को लेकर काफी मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Image

मिनटों में सफाचट कर गया 8 किलो पोर्क नूडल्स (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • 8 किलो पोर्क कीमा नूडल्स चैलेंज
  • मिनटों में खा गया विदेशी शख्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

8 KG Pork Noodles Finish Within Hour: हाल ही में एक विदेशी युवक के वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया है, जिसमें वह 8 किलो पोर्क कीमा नूडल्स का चैलेंज लेते हुए नजर आ रहा है। जरमैट नियो नाम का यह युवक जब इन नूडलों को खा रहा है, तो ऐसा लग रहा है जैसे वह जीवन में पहली बार कुछ खा रहा हो। उसका उत्साह और तेजी देखने वालों को चौंका देता है और 'पेट है या कुआं!' कहते हुए नेटिजन्स उसका मजाक भी बना रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जरमैट ने बड़े आत्मविश्वास के साथ अपना चैलेंज शुरू किया और एसी तेजी से नूडल्स खत्म कर दिए कि मानो वह जन्मों-जन्म से भूखा हो। उन्होंने इस चैलेंज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट '@zermattneo' पर शेयर किया है, जिसे अब तक लगभग 92 हजार लोगों ने लाइक किया है। उनके खाने का अंदाज़ और मस्त मूड ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

मिनटों में सफाचट कर गया 8 किलो पोर्क कीमा नूडल्स

यूजर्स ने इस वीडियो पर कई मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "आंटी को यकीन ही नहीं हुआ, पेट टटोल रही है," जबकि दूसरे ने कहा, "इतने छोटे पेट में कैसे फिट कर लेते हो भाई।" ये टिप्पणियां इस वीडियो की लोकप्रियता को और बढ़ा रही हैं, और लोग इसकी मजे ले रहे हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article