Man Finish 8kg Biryani: बिरयानी खाना हर किसी को पसंद होता है। काफी लोग तो हैदराबाद जाने के बाद बिरयानी खाए बिना वहां से वापिस नहीं लौटते। आमतौर पर लोग आधा किलो तक ही बिरयानी खा पाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने किसी को 8 किलो बिरयानी खाते हुए देखा है। सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा है क्योंकि इतने में आराम से 10-15 लोग खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्या है सच..
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो एक लड़का नजर आ रहा है, जो हैदराबादी बिरयानी की सबसे बड़ी थाली ऑर्डर करता है, जिसका वजन 8 किलो होता है। पहले तो लोगों को लगता है कि लड़के के साथ कोई और भी होगा लेकिन फिर लड़का अकेले ही इतनी बड़ी थाली सफाचट कर जाता है। ऐसे में लोगों का कहना है कि भाई के पास पेट है या कुआं।
8 किलो बिरयानी की थाली सफाचट कर गया शख्स
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि आदमी है या जानवर। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लगता है भाई ने काफी दिन से कुछ नहीं खाया था। बता दें, इस वीडियो को zermattneo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2.7 मिलियन लाइक आ चुके हैं।
