वायरल न्यूज़

मकान मालिक को किराया देने के नहीं थे पैसे, शख्स ने किडनी बेचने का दिया विज्ञापन, कुछ और ही निकली सच्चाई

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 28, 2023, 03:26 PM IST

Viral News: शख्स को ढंग का किराये का घर नहीं मिल रहा था तो उसने जो अनोखा विज्ञापन छपवाया। उसमें शख्स ने जो लिखवाया वह पढ़कर अपना माथा पकड़ लेंगे।

Image

किराये पर घर (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स को नहीं मिल रहा था घर
  • छपवा दिया अजब गजब विज्ञापन
  • सच्चाई पता चली तो हैरान हुए लोग

Viral News: बड़े शहरों में ढंग का किराये का घर ढूंढना बहुत मुश्किल काम है। अगर कोई ढंग का घर मिल भी जाता है तो उसका किराया बहुत महंगा होता है। इसके अलावा किराये का घर लेने में बहुत झाम-ताम होते हैं। आजकल कोई भी घर सिक्योरिटी डिपॉजिट दिए बिना मिलता नहीं है। इसी क्रम में बेंगलुरू का एक शख्स किराये का घर ढूंढते-ढूंढते इतना परेशान हो गया कि उसने एक विज्ञापन छपवा दिया। हालांकि शख्स ने इस विज्ञापन में जो लिखवाया, वह देखकर एक बार के लिए लोग हैरान रह गए।

शख्स ने छपवाया अनोखा विज्ञापन

दरअसल, जब शख्स को ढंग का किराये का घर नहीं मिल रहा था तो उसने जो अनोखा विज्ञापन छपवाया। उसमें लिखवाया, 'मकान मालिक को घर की सिक्योरिटी देने के लिए पैसे नहीं हैं। इसलिए अपनी बायीं किडनी बेचना चाहता हूं।' शख्स ने जैसे ही अपनी किडनी बेचने का Ad चिपकाया।किसी ने इस Ad की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी और वहां से यह तस्वीर तेजी से वायरल हो गई। हालांकि, इस विज्ञापन को ध्यान से पढ़ने से बाद इसकी सच्चाई कुछ और ही निकली।

दरअसल, शख्स को बेंगलुरू के इंदिरानगर में घर की तलाश थी। उसे घर मिल नहीं रहा था। इसके बाद उसने ऐसा Ad छपवाया। जब लोगों ने विज्ञापन को गौर से देखा तो उसमें आगे लिखा था, 'मज़ाक कर रहा हूं दोस्तों। इंदिरानगर में घर चाहिए। प्रोफाइल देखने के लिए स्कैन कीजिए।' फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि Ad चिपकाने वाला शख्स कौन है। वहीं इस Ad की तस्वीर को Ramyakh नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article