वायरल न्यूज़

TTE के आते ही 'कुंभकरण' वाली नींद सो गया पैसेंजर, कुछ भी करने के बाद भी नहीं जागा शख्स, देखें VIDEO

VIDEO: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन में काफी गहरी नींद में सोया हुआ था। TTE के उठाने पर भी वो नहीं उठ रहा था।

Image

कुंभकरण की नींद सो रहा था शख्स (तस्वीर साभार- @ChapraZila)

Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं इस दुनिया में एक से एक अनोखे लोग मौजूद हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में जानकर दुनिया हैरान रह जाती है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हैं। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स ने TTE के आने पर ऐसा काम किया, जिससे उसकी तुलना कुंभकरण से होने लगी है। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    आज कल सोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे का भी एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहता है। कुछ वीडियो तो इतने फनी होते हैं कि देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते रहते हैं। जबकि, कुछ नजारे काफी चौंकाने वाले होते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स गहरी नींद में सो रहा है। वहीं, टिकट चेकिंग के लिए एक TTE भी पहुंच जाता है। टीटीई शख्स को उठाने की काफी कोशिश करता है। लेकिन,शख्स टस से मस नहीं होता है। आखिर किस तरह का नजारा होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    'कुंभकरण' वाली नींद

    वीडियो देखकर आपको भी जरूर हंसी छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि ये तो 'कुंभकरण' वाली नींद है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। एक्स पर इस वीडियो को '@ChapraZila' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article