वायरल न्यूज़

Viral Video: इस हाथी ने बनाया ऐसा माहौल, 3.5 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो, नजारा देख आप भी दिल हार बैठेंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाथी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने ऐसा धमाल मचाया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

Image

हाथी का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @lifeofaviii)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अलग है। यहां रोजाना ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते हैं। कुछ नजारे तो काफी चौंकाने वाले होते हैं। जबकि, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसके सामने लोग दिल हार बैठे हैं। क्योंकि, इस वीडियो में एक हाथी (Elephant Video) ने जिस तरह का माहौल बनाया उसे 30 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।

    अक्सर आप सबने जानवरों को अजीबोगरीब हरकत करते हुए देखा होगा या उसके बारे में सुना होगा। खासकर, हाथी जैसे जानवर तो अक्सर तांडव ही मचाते हैं। इतना ही नहीं हाथी से लोग दूरी ही बनाकर रखते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक हाथी ने जो किया उसने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक हाथी गर्मी में पानी के साथ मस्ती कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस हाथी का नाम 'नैना' है। जिस अंदाज में इस हाथी ने मस्ती की और धमाल मचाया उसने सबका दिल जीत लिया है। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    वीडियो ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। इतना ही नहीं कुछ लोग तो बार-बार इस वीडियो को देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'lifeofaviii' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 13 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, साढ़े चार लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि क्या खूबसूरत नजारा है। कुछ का कहना है कि हाथी ने दिल जीत लिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article