वायरल न्यूज़

Viral Video: क्या संस्कार है...दिल्ली मेट्रो में छोटे बच्चे ने जवान को किया सैल्यूट और छुए पैर, वीडियो ने किया इमोशनल

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चे ने कुछ ऐसा काम किया, जिसने लोगोंका दिल जीत लिया। आलम ये है कि लोग बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

बच्चे का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @CISFHQrs)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारो-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, तो कुछ काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबका दिल छू लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक मासूम बच्चे ने जिस तरह CISF जवान को सैल्यूट किए और पैर छुए, उसने सबको भावुक कर दिया। आलम ये है कि लोग बच्चे की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

    अक्सर आपने लोगों कहते हुए सुना होगा कि क्या संस्कार हैं? इतना ही नहीं कई बार तो लोग यहां तक कहते हैं कि उम्र से बढ़कर संस्कार हैं। मतलब ये हुआ कि वे लोग कुछ ऐसा काम कर देते हैं, जिनके बारे में आमतौर लोग सोच भी नहीं सकते? इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं दिल्ली मेट्रो में CISF का एक जवान खड़ा है। तभी एक छोटा सा बच्चा उसके पास पहुंच जाता है। जवान को देखते ही बच्चा उसके पैर छुने लगता है और सैल्यूट करने लगता है। बच्चे को देखकर जवान भी भावुक हो जाता है। देखें क्यूट वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    इस वीडियो ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। इतना ही नहीं आप भी सोच रहे होंगे कि क्या अनोखा संस्कार है? एक्स पर इस वीडियो को CISF ने खुद शेयर किए हैं। हजारों की संख्या में लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दिल जीतने वाला नजारा है। कुछ का कहना है कि बच्चे ने काफी सिखा दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article