Viral Video: भारत पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखता है। भारत की कला और संस्कृति को देखने और समझने के लिए पूरी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग आते हैं। इसी कड़ी में भारत में कई सालों से रह रही एक लिथुआनियाई महिला ने भारत को लेकर अपने अनुभवों को एक वीडियो के जरिए साझा किया और बताया कि भारत के लोग कैसे इस दुनिया से बिल्कुल अलग हैं और पूरे यूरोप को उनसे इन 5 खास चीजों को सीखना चाहिए।
भारतीयों की सबसे बड़ी खासियत
इस महिला का नाम मोनिका कुंजेश्वरी दासी है। जिसका वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से @monika_kunjeswari से शेयर किया है। मोनिका ने सबसे पहले भारतीयों के 'अतिथि देवो भव:' की भावना की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि यूरोप के लोगों को भारत के लोगों से मेहमाननवाजी सीखना चाहिए। यहां हर एक घर में अपने यहां आए मेहमानों को देवता का दर्जा दिया जाता है। अगर कोई भी व्यक्ति किसी के घर पर आता है तो लोग अपने घर आए मेहमान को खाना-पीना और पूरा सम्मान देते हैं।दूसरी खासियत को लेकर महिला ने क्या कहा?
महिला ने भारतीयों की दूसरी खूबी बताते हुए कहा कि यहां के लोग में समाजिक भावना भी बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग हमेशा अपने आसपास के लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। यहां रहने वाले लोग अपने पड़ोसियों को अच्छे से जानते हैं और जब भी किसी को जरूरत होती है तो वे उनके साथ खड़े नजर आते हैं। मोनिका ने यूरोप के लोगों को सलाह देते हुए कहा कि यूरोपियों को भारतीयों से यह जरूर सीखना चाहिए क्योंकि यूरोप में लोगों के अंदर इस तरह की भावनाएं कम होती जा रही हैं।ये है भारतीयों की तीसरी सबसे बड़ी खासियत
तीसरी बात जो मोनिका को भारतीयों को लेकर अच्छी लगी वह यहां का खाना था। उन्होंने वीडियो में कहा कि यूरोप के लोगों को यह भी सीखना चाहिए क्योंकि भारत के लोग अधिकतर घर का बना हुआ ही खाना खाते हैं और वे परिवार के साथ बैठकर खाना बहुत पसंद करते हैं। यहां के लोग सिर्फ पेट भरने के लिए ही नहीं खाते बल्कि यहां लोग अपने रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए भी एक साथ बैठकर खाते हैं।कौन सी है चौथी खासियत?
मोनिका को भारत के बारे में चौथी बात यह भी अच्छी लगी कि यहां के लोग अपनी साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखते हैं। वे खुद को साफ रखने के लिए रोज नहाते हैं और अक्सर धुले हुए साफ कपड़े पहनते हैं। यहां के लोग हमेशा खुद को तरोताजा रखने पर ध्यान देते हैं। जो कि अच्छी बात है।
भारतीयों की पंचवीं खासियत
अंत में उन्होंने पांचवीं बात भी बताई जो उन्हें भारत के लोगों में बहुत अच्छी लगती है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग अपनी जिंदगी को खुलकर जीना जानते हैं। यहां के लोग बिना किसी खास कारण के भी खुश रहते हैं। त्योहारों पर नाच-गाना और मिल-जुलकर जश्न मनाना यहां के लोगों की खासियत है। मोनिका का मानना है कि यूरोप में लोग थोड़े ज्यादा गंभीर हो गए हैं और जिंदगी का आनंद लेना भूलते जा रहे हैं। मोनिका का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
