Small Buttons on Jeans Pocket: जीन्स तो हम सब पहनते हैं। जीन्स स्टाइलिश होने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी होती है। आजकल मार्केट में बहुत ही ज्यादा स्टाईलीश लुक वाली जीन्स आ गई हैं। जीन्स की सबसे खास बात यह होती है कि इसे बार-बार धोना नहीं पड़ता है। इस वजह से एक जीन्स हम हफ्तों तक पहन सकते हैं। जीन्स भले ही हम सब लोग पहनते हैं, लेकिन शायद ही आपका ध्यान इस बात पर गया होगा कि जीन्स के पॉकेट पर छोटे छोटे बटन क्यों लगे होते हैं?
मजदूरों के लिए हुआ था जीन्स का निर्माण
आपने हर ब्रांड की जीन्स की पॉकेट पर ऐसे छोटे-छोटे बटन देखे होंंगे। ये बटन धातु से बने होते हैं। क्या आपने सोचा है कि जीन्स की पॉकेट पर ऐसा क्यों होता है? बता दें कि ये बटन लगाने के बाद जीन्स स्टाईलिश तो लगते हैं लेकिन ये स्टाईल के लिए नहीं होते हैं। दरअसल, जीन्स का निर्माण कोयले के खदान में काम करने वाले मजदूरों के लिए किया गया था। मेहनत का काम करने वाले मजदूरों के जीन्स की जेबें फटना आम समस्या थी। वह इसमें भारी समान रखते थे, जिससे जेबें फट जाती थीं।
टेलर के दिमाग में आई थी तरकीब
जब काम करते वक्त कामगारों की जीन्स की जेबें फट जाती थीं तो उनके लिए मुश्किल खड़ी हो जाती थी। साल 1873 में जेकब डेव्हिस नाम के एक टेलर के दिमाग में इसी वजह से जीन्स की जेबों में बटन लगाने की तरकीब सूझी। जेकब तब
