शहर

Kal Ka Mausam : विदाई से पहले अटैक करेगा मानसून, 13 राज्यों में आंधी-तूफान संग बारिश होगी खूब; IMD का आया अलर्ट

kal ka mausam (20 September 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : IMD ने अगले 24 घंटे के मौसम का अलर्ट जारी करते हुए पहाड़ों पर अच्छी खासी बारिश के संकेत दिए हैं। इधर, उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। स्काईमेट ने पूर्वोत्तर और दक्षिण में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी रखा है।

Image

मौसम आज-कल

कल का मौसम कैसा रहेगा : मानसून की वापसी के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 सितंबर से इसकी वापसी के साथ बारिश की गतिविधियां कम होने लगेंगी। हालांकि, अधिकांश राज्यों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और हल्की फुल्की बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। अगर, गौर करें तो उत्तर भारत के लिए जारी किया गया पूर्वानुमान लगभग फीका रहा। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में पानी नहीं बरसा, लेकिन यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों पर बूंदों ने मौसम का मिजाज बदल कर रखा। आईएमडी ने अगले 48 घंटे की अवधि में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई से लेकर मैदानी भागों तक बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। खराब मौसम होने पर लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ सकता है, लिहाजा हिल्स एरिया में आवागमन करने से बचना चाहिए। उधर, दक्षिण भारतीय राज्यों और पूर्वोत्तर के राज्यों में मेघ गर्जन के साथ मध्यम से भारी वर्षा का अलर्ट घोषित है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग का पूर्वानुमान लगभग फेल नजर आ रहा है। आईएमडी ने शनिवार को हल्की बारिश के संकेत दिए थे। लेकिन दिनभर धूप ने परेशान किया और लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, अगले सप्ताह भी मौसम में बदलाव की संभावना व्यक्त की गई है। फिलहाल, मौसमी गतिविधियां होने से पॉल्यूशन का स्तर कम हुआ है और एक्यूआई 100 के आसपास रिकॉर्ड किया गया। समीर ऐप के मुताबिक, 0 से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में एक नया मौसमी तंत्र एक्टिव है, जिसके प्रभाव से बीते 24 घंटे में कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। आईएमडी के अनुसार, बांसवाड़ा जिले में अत्यधिक भारी बारिश हुई, जबकि प्रतापगढ़, झालावाड़ और डूंगरपुर जिलों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई। बीकानेर, चित्तौड़गढ़, बारां, उदयपुर, कोटा, बूंदी, सिरोही और झुंझुनू जिलों में जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जयपुर मौसम केंद्र ने दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर 20 सितंबर को भी मध्यम से तेज बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले एक-दो दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने और मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

बंगाल में कैसा रहेगा मौसम

दक्षिण बंगाल में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आईएमडी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। सभी जिलों में बारिश और आंधी-तूफान आ सकते हैं और अगले कुछ दिनों तक छिटपुट बारिश जारी रहने की उम्मीद है और कहीं-कहीं बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा। खासकर, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर और झारग्राम में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

तमिलनाडु में कितनी बारिश

दक्षिण भारत में अगले कई घंटे तक बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। स्काईमेट ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में तेज तूफानी हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। इस दौरान समुद्री हिस्सों पर तेज लहरें परेशान कर सकती हैं। लिहाजा लोगों को तटीय भागों पर सतर्क रहने के लिए कहा गया है। तमिलनाडु के 11 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिनमें नीलगिरी और कोयंबटूर भी शामिल हैं। 22 सितंबर को कृष्णगिरि, धर्मपुरी, रानीपेट, विल्लुपुरम, तिरुवन्नामलाई, तिरुपत्तूर, वेल्लोर, कल्लाकुरिची और मदुरै जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की भी संभावना है। पश्चिमी घाट के साथ लगते जिलों और राज्य के कई अन्य हिस्सों में मध्यम बारिश का अनुमान है। उधर, पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों पर भारी बारिश होने का अलर्ट है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article