देश

अमित शाह की बिगड़ी तबीयत, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हो सके शामिल; प्रह्लाद जोशी ने दिया हेल्थ अपडेट

Amit Shah Health Update: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को कर्नाटक के हुबली में होने वाले एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से शामिल नहीं हुए।

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

Amit Shah Health Update: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को कर्नाटक के हुबली में होने वाले एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से शामिल नहीं हुए। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के मुताबिक, अमित शाह को 'फूड पॉइजनिंग' की समस्या से ग्रसित थे जिसकी वजहे से उन्हें कमजोरी महसूस हुई। हालांकि, अब वह एकदम ठीक हैं।

अमित शाह को हुबली के गब्बूर में केएलई जगद्गुरु गंगाधर महास्वामिगलु मूरुसविरमठ मेडिकल कॉलेज के नए अकादमिक भवन और 1,200 बेड वाले KLE अस्पताल एवं मेडिकल रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करना था। हालांकि, तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से अमित शाह कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो सके। स्थानीय नेताओं ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के लिए एयरपोर्ट जाने से पहले शाम को कैंपस का दौरा किया।

शाह का बेलगावी दौरा भी रद्द

इसके अलावा, बेलगावी जिले का उनका दौरा रद्द कर दिया गया, जहां उन्हें चिक्कोडी तालुका के एक्संबा में श्री बीरेश्वर कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी के नए मुख्यालय भवन का उद्घाटन करना था।

क्या कुछ बोले प्रह्लाद जोशी?

प्रह्लाद जोशी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "अमित शाह को यहां आना था, लेकिन फूड पॉइजनिंग के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। अन्नासाहेब जोले (पूर्व भाजपा सांसद) ने मुझे और शेट्टी (बेलगावी सांसद जगदीश शेट्टार) को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था। हमें शाह के साथ ही आना था, लेकिन अब केवल हम दोनों ही आ पाए हैं।"

जोशी ने आगे बताया कि शाह अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा, "फूड पॉइजनिंग की वजह से उल्टी होने के कारण उन्हें स्वाभाविक रूप से थोड़ी कमजोरी आ गई थी।"

इससे पहले, दिन में शाह की अनुपस्थिति में जोशी ने कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री शरण प्रकाश पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, जगदीश शेट्टार और श्री जगद्गुरु मूरुसाविरमठ के श्री गुरुसिद्ध राजयोगेंद्र स्वामी के साथ हुबली में KLE परिसर का उद्घाटन किया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article