वायरल न्यूज़

साक्षात दर्शन देने आ गए नागदेव! मंदिर के कपाट खुलते ही सामने फुंकार मारता दिखा 12 फीट का किंग कोबरा, देखें VIDEO

Viral Video: ओडिशा के गंजम में एक मंदिर का दरवाजा खुलते ही पुजारी और श्रद्धालुओं के सामने 12 फीट लंबा विशालकाय किंग कोबरा आ गया। शाम की आरती की तैयारी के वक्त घटी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

मंदिर के किंग कोबरा (तस्वीर साभार- @indiaconnect_1)

Viral Video: कहते हैं कि आस्था में बड़ी ताकत होती है, लेकिन कभी-कभी मंदिर के कपाट खुलते ही ऐसा नजारा दिख जाता है कि रोंगटे खड़े हो जाएं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला ओडिशा के गंजम जिले के चिकिटि इलाके में, जहां शाम की आरती की तैयारी के दौरान मंदिर परिसर में एक विशालकाय किंग कोबरा (King Cobra Video) की एंट्री हो गई। जैसे ही पुजारी जी ने शाम की पूजा-अर्चना के लिए मंदिर का मुख्य दरवाजा खोला, उनकी नजर सामने फर्श पर पड़ी। वहां कोई मामूली सांप नहीं, बल्कि 12 फीट लंबा किंग कोबरा बड़े आराम से डेरा जमाए बैठा था। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया

    स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम को जब मंदिर में दीपक जलाने और आरती की तैयारी की जा रही थी, तभी इस नागराज की मौजूदगी का पता चला। 12 फीट लंबे और फुंकार भरते किंग कोबरा को देखकर एक पल के लिए आसपास मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। हालांकि, लोगों ने समझदारी दिखाई और सांप को नुकसान पहुंचाए बिना तुरंत 'स्नेक हेल्पलाइन' को इसकी सूचना दी। वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे यह विशालकाय नागराज मंदिर के फर्श पर रेंगते हुए एक कोने की तरफ जाता है। इसके बाद मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर बहुत ही सावधानी और महारत के साथ अपनी स्नेक स्टिक का इस्तेमाल करते हुए कोबरा को काबू में करने की कोशिश करते हैं। स्नेक हेल्पलाइन के सदस्यों ने काफी मशक्कत के बाद 12 फीट लंबे इस किंग कोबरा को बिना कोई चोट पहुंचाए सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में इसे दूर प्राकृतिक वन क्षेत्र में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया, जिसके बाद मंदिर प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। देखें वीडियो...

    मंदिर में किंग कोबरा

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को indiaconnect_1 नाम के पेज से शेयर किया गया है। इतना ही नहीं इस वीडियो पर यूजर्स अपने-अपने अंदाज में कमेंट भी कर रहे हैं। कोई इसे 'नागदेव का साक्षात दर्शन' बता रहा है, तो कोई स्नेक कैचर की हिम्मत और कला की तारीफ कर रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article