वायरल न्यूज़

इस भयंकर बाढ़ से पार लगाओ... सड़क पर भरा पानी तो ठेले की 'सवारी' करने लगे पुलिसवाले, देखें Viral Video

Viral Video: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सड़कों पर घुटनों तक बाढ़ का पानी भर गया है। पानी में बाइक का इंजन खराब होने के डर से दो पुलिसकर्मियों ने अपनी सरकारी बाइक को रिक्शा पर लाद दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

पुलिस का अनोखा जुगाड़ (तस्वीर साभार- @shyamyadavsp95)

Viral Video: मानसून की भारी बारिश और नदियों के उफान ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। गाड़ियां ठप हैं, सड़कें पानी में डूब चुकी हैं और लोग सुरक्षित रास्तों की तलाश में हैं। लेकिन, इस संकट के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे और साथ ही भारतीय दिमाग के 'देसी जुगाड़' (Desi Jugaad) की तारीफ भी करेंगे। मामला मिर्जापुर के चुनार का बताया जा रहा है, जहां बाढ़ के पानी से लबालब भरी एक सड़क पर दो पुलिसकर्मियों का अंदाज चर्चा का केंद्र बन गया है।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पूरी सड़क घुटनों से ऊपर तक पानी में डूबी हुई है। आम तौर पर मुस्तैदी से गश्त लगाने वाली पुलिस की बाइक भी इस पानी के आगे पस्त नजर आई। दरअसल, पानी इतना गहरा था कि अगर बाइक चलाई जाती, तो साइलेंसर और इंजन में पानी घुसकर भारी नुकसान हो सकता था। इसी मुसीबत से बचने के लिए पुलिसवालों ने एक नायाब तरीका निकाला। उन्होंने अपनी बाइक को एक सब्जी ढोने वाले हाथ-ठेले पर लाद दिया और उस पानी को पार किया। वीडियो में आप देख सकते हैं एक युवक पानी के बीच ठेले का हैंडल संभालकर उसे खींच रहा है। पीछे से एक-दो अन्य लड़के पानी में उतरकर ठेले को धक्का लगा रहे हैं। वहीं ठेले के ऊपर पुलिस की चमचमाती अपाचे बाइक खड़ी है और दोनों पुलिसकर्मी उसे मजबूती से पकड़े खड़े हैं। देखें वीडियो...

    पानी में पुलिस का अनोखा जुगाड़

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो अनोखा जुगाड़ है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को shyamyadavsp95 नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को हजारों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि जब सड़क नदी बन जाए, तो ठेला ही नाव बनता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि खाकी का यह अंदाज वाकई अनूठा है, इसे कहते हैं स्मार्ट वर्क। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article