वायरल न्यूज़

VIDEO: अनोखी चोरी...कार सवार चोरों ने सड़कों पर घूम रही बकरी को बनाया निशाना, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Viral Video: बिहार के पूर्णिया से एक हैरान कर देने वाला और अनोखा मामला सामने आया है, जहां चोरों ने चोरी का एक नया और हाई-फाई तरीका अपनाया है। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

Image

चोरी की अनोखी घटना

Viral Video: बिहार के पूर्णिया जिले से चोरी ( Chori Video) का एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आमतौर पर चोर महंगी गाड़ियों, गहनों या नकदी पर हाथ साफ करते हैं, लेकिन पूर्णिया के इन शातिर चोरों ने तो चोरी के लिए ऐसा तरीका अपनाया है जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। यहां चोर साइकिल या बाइक से नहीं, बल्कि एक शानदार लग्जरी कार में सवार होकर आए और सड़क किनारे से बकरी चुराकर फरार हो गए। इस अनोखी वारदात का पूरा वाकया पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसने भी यह नजारा देखा वो सोच में पड़ गया।

    वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की लग्जरी कार सड़क के किनारे आकर रुकती है। कार रुकते ही उसमें से एक युवक तेजी से नीचे उतरता है। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह शख्स सड़क किनारे बैठी बकरियों के पास पहुंचता है और उनमें से एक बकरी को बड़ी ही चालाकी और फुर्ती से उठाकर अपनी गाड़ी की तरफ भागता है। इसके बाद वह उस बेजुबान जानवर को जबरन गाड़ी के अंदर डालता है और तुरंत कार में बैठकर वहां से चंपत हो जाता है। यह पूरी घटना दिन के उजाले में और बेहद कम समय में अंजाम दी गई। सीसीटीवी में यह भी कैद हुआ कि घटना के बाद आसपास के लोग और महिलाएं सड़क पर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन तब तक शातिर चोर अपनी कार समेत मौके से फरार हो चुके थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद से स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। देखें वीडियो...

    बकरी की अनोखी चोरी

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि चोरी का यह नेक्स्ट लेवल है। लोग इस बात से हैरान हैं कि चोर अब छोटी-मोटी चीजों के लिए भी कितनी आधुनिक और शातिर तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह मामला भले ही पहली नजर में थोड़ा अजीब और हैरान करने वाला लगे, लेकिन यह आम जनता की सुरक्षा और पशु पालकों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article