वायरल न्यूज़

कुदरत का चमत्कार! यहां समंदर में तैरती दिखी रेयर पिंक डॉल्फिन, देखें अद्भुत वायरल वीडियो

Viral Video: ओमान के तटवर्ती पानी में एक बेहद दुर्लभ गुलाबी डॉल्फिन को तैरते और डुबकी लगाते देखा गया। आमतौर पर नीले या ग्रे रंग में दिखने वाली डॉल्फिन का ऐसा गुलाबी रूप बेहद अनोखा और कुदरत का अद्भुत नजारा है।

Image

गुलाबी डॉल्फिन

Viral Video: प्रकृति के रहस्य इतने अनोखे और हैरान कर देने वाले होते हैं कि जब भी वे इंसान के सामने आते हैं, लोग टकटकी लगाए देखते रह जाते हैं। कई मामले तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक अद्भुत और दिल छू लेने वाला नजारा ओमान के तट पर देखने को मिला है, जहां गहरे नीले समंदर के बीच अचानक एक बेहद दुर्लभ गुलाबी डॉल्फिन (Pink Dolphin Video) तैरती हुई दिखाई दी। इस खूबसूरत समुद्री जीव की मनमोहक छटा ने न केवल मौके पर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, बल्कि अब इसका वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।

    आमतौर पर हम जब भी डॉल्फिन के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में ग्रे, नीले या काले रंग के जीवों की छवि उभरती है। लेकिन, ओमान के समुद्री इलाके से सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे यह गुलाबी डॉल्फिन पानी की सतह पर आकर सांस लेती और इठलाती हुई तैरती है। उसकी यह गुलाबी रंगत इतनी मनमोहक है कि देखने वाला एक पल के लिए अपनी आंखों पर यकीन न कर पाए। समुद्र शास्त्रियों और जीव विज्ञानियों के अनुसार, गुलाबी रंग की डॉल्फिन बेहद कम ही प्राकृतिक वातावरण में देखी जाती हैं। कुछ प्रजातियां जैसे अमेजन रिवर डॉल्फिन स्वाभाविक रूप से गुलाबी होती हैं, जबकि समुद्री डॉल्फिनों में कई बार यह दुर्लभ स्थिति जेनेटिक म्यूटेशन के कारण होती है। यही वजह है कि खुले समंदर में इन्हें देखना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जाता। देखें वीडियो...

    गुलाबी डॉल्फिन

    इस डॉल्फिन को देखकर एक पल के लिए आप भी चौंक गए होंगे। इतना ही नहीं कई लोग तो पहली बार पिंक डॉल्फिन देख रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोग इसे 'समुद्र की राजकुमारी' और 'नेचर का मैजिक' जैसे नाम दे रहे हैं। अगर आप भी प्रकृति और वन्यजीवों के प्रेमी हैं, तो ओमान के तट का यह नजारा आपको लंबे समय तक याद रहेगा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article