वायरल न्यूज़

Viral Video: मासूम बच्चा बना मिसाल! नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए DM को दी अपनी गुल्लक, देखकर इमोशनल हुए लोग

Viral Video: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से इंसानियत और बाल-मन की संवेदनशीलता की एक अद्भुत मिसाल सामने आई है। 6 वर्षीय नन्हे बालक ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपनी वर्षों से सहेजी हुई मिट्टी की गुल्लक कुशीनगर के DM को सौंप दी।

Image

मासूम बच्चे ने जीता दिल

Viral Video: कहा जाता है कि मदद करने के लिए जेब से ज्यादा दिल का बड़ा होना जरूरी है। इस बात को साबित कर दिखाया है उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले मात्र 6 साल के नन्हे बालक अरबाजने। पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण आपदा और बाढ़ (Flood Video) पीड़ितों का दर्द देखकर मासूम अरबाज का दिल पसीज गया। इसके बाद उसने जो किया, उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। इतना ही नहीं यह मासूम बच्चा कई लोगों के लिए मिसाल बन गया है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि 6 वर्षीय अरबाज पूरे आत्मविश्वास के साथ एक लिखित प्रार्थना पत्र और अपनी सहेजी हुई मिट्टी की गुल्लक लेकर सीधे कुशीनगर जिलाधिकारी के पास पहुंच जाता है। नन्हे बच्चे के हाथों में गुल्लक देखकर पहले तो अधिकारी हैरान रह गए, लेकिन जब उन्हें इस नन्हे फरिश्ते का मकसद पता चला, तो कमरे में मौजूद हर शख्स भावुक हो गया। वीडियो में कुशीनगर के DM बड़े ही प्यार और वात्सल्य के साथ अरबाज से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बच्चे से उसका नाम पूछा और उसकी इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि आपने बहुत अच्छा काम किया है शाबाश, अधिकारी ने बच्चे को आश्वासन दिया कि उसकी यह मदद सही हाथों में पहुंचाई जाएगी। देखें वीडियो...

    मासूम बच्चे की पहल

    इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। इतना ही नहीं इस पहल की जमकर तारीफ भी कर रहे होंगे। अरबाज का यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया । लोग इस मासूम की सोच और परवरिश की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जहां लोग आपदाओं के समय अक्सर मौन साध लेते हैं, वहीं इस नन्हे बच्चे ने साबित कर दिया कि इंसानियत और संवेदनाएं सीमाओं से परे होती हैं। अरबाज की यह पहल आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article