Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसे-ऐसे नजारे भी देखने को मिल जाते हैं। जिन्हें देखकर हमें अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ये तो हम सब जानते हैं कि जब किसी महिला के साथ चेन स्नेचिंग या लूटपाट जैसी वारदात होती है, तो वह डर के मारे सहम जाती है या मदद के लिए चिल्लाने लगती है। लेकिन, इस घटना में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद न तो उस लुटेरे को थी और न ही वीडियो देखने वालों को। आलम ये है कि सीसीटीवी वीडियो (CCTV Video) देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला कुछ लोगों के साथ खड़ी है। तभी एक शख्स हेलमेट पहने हुए वहां पहुंचता है। माहौल एकदम शांत होता है और महिला को अंदाजा भी नहीं होता कि उसके साथ क्या होने वाला है। मौका मिलते ही वह लुटेरा महिला के पीछे आता है और पलक झपकते ही उसके गले पर हाथ मारकर चेन तोड़ लेता है और वहां से फरार हो जाता है। जैसे ही बदमाश चेन खींचकर भागता है, महिला चौंकती जरूर है। लेकिन, इसके तुरंत बाद जो हुआ, उसने इस क्राइम सीन को कॉमेडी सीन में बदल दिया। महिला को याद आता है कि जो चेन उसने पहन रखी थी, वह असली सोना नहीं बल्कि आर्टिफिशियल थी। चोर तो अपनी तरफ से लाखों की सोने की चेन समझकर बड़ी चालाकी से भाग निकला, लेकिन महिला यह सोचकर हंस-हंसकर लोटपोट होने लगी कि बदमाश को हाथ क्या लगा महज कुछ सौ रुपये का नकली जेवर। वीडियो में महिला का बेफिक्र होकर हंसना और दूसरों को यह बताना कि 'चेन तो नकली थी'लोगों को खूब पसंद आ रहा है। देखें वीडियो...
चोर का बन गया पोपट
वीडियो देखकर आपकी हंसी भी नहीं रुक रही होगी। सोच रहे होंगे कि चोर का तो पोपट बन गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को gharkekalesh नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को हजारों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि चोर भी सोच रहा होगा कि आज की मेहनत तो पानी में चली गई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि 300 रुपये की चेन के लिए भाई ने अपना करियर दांव पर लगा दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
