वायरल न्यूज़

VIDEO: आ बैल मुझे मार...आराम से जा रहे सांड पर चाचा ने डंडे से किया हमला, फिर गुस्से में बेकाबू जानवर ने हवा में ऐसे उछाला

Viral Video: सोशल मीडिया पर सड़क किनारे का एक हैरान कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चाचा सांड को बेवजह डंडे से मार देता है। इसके बाद सांड ऐसा गुस्सा होता है कि पलटकर शख्स पर हमला कर देता है और उसे सड़क पर दे पटकता है।

Image

सांड का जोरदार हमला (तस्वीर साभार- @AnathNagrik)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जो हमें हंसाने के साथ-साथ एक बड़ा सबक भी दे जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही सीसीटीवी वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे और साथ ही यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर बेजुबान जानवरों से बिना बात पंगा क्यों ही लेना? क्योंकि, एक शख्स बेवजह सांड (Bull Video) को डंडे से मार रहा था। परिणाम ये हुआ कि सांड ने शख्स को हवा में उछाल दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

    वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक सांड बिल्कुल शांत खड़ा है। आसपास से गाड़ियां और लोग आराम से गुजर रहे हैं। सब कुछ सामान्य चल रहा होता है, तभी एक एक शख्स बिना किसी कारण के अपने हाथ में लिए डंडे से सांड को दे मारता है। सांड को जैसे ही डंडा लगता है वो अचानक हुए हमले से भड़क जाता है। सांड तुरंत गुस्से में पीछे मुड़कर आता है और अपनी सींगों से शख्स पर इतना जोरदार हमला करता है कि वह सीधे जमीन पर आ गिरता है। गनीमत यह रही कि इस जोरदार टक्कर के बाद सांड वहां से आगे निकल गया और शख्स को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन उसकी अक्ल ठिकाने जरूर आ गई होगी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत उस शख्स की मदद के लिए दौड़ते हैं। देखें वीडियो...

    सांड का जोरदार हमला

    वीडियो देखकर आपको भी हंसी आ रही होगी और हैरानी भी हो रही होगी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को AnathNagrik नाम के पेज से शेयर किया गया है। वहीं, वीडियो वायरल होते ही लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं आ बैल मुझे मार का परफेक्ट प्रैक्टिकल उदाहरण। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बिना बात सांड से पंगा लोगे तो नतीजा यही होगा, सांड ने सही सबक सिखाया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article