शहर

कमजोर दिल वाले न देखें उत्तराखंड के किच्छा हाईवे पर हुए इस एक्सीडेंट का VIDEO

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर और रामनगर में कई सड़क हादसों में युवकों समेत कई लोगों की मौत हो गई। किच्छा हाईवे पर बाइक हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है। कमजोर दिल वालों को यह वीडियो न देखने की सलाह दी जाती है।

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां के किच्छा हाईवे पर शिमला पिस्तौर के पास बाइक से किच्छा की ओर जा रहे दो युवकों की खतरनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। CCTV Footage में देखा जा सकता है कि सामने एक तेज रफ्तार बाइक आती है और वह डिवाइडर से टकरा जाती है। इसके बाद बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिर जाते हैं। बाइक सड़क पर चिगारियां निकालते हुए दूर तक घिसड़ती चली जाती है।

इस भीषण सड़क हादसे में जिन युवकों की मौत हुई है, उनके नाम सुजल और समीर हैं। 18 साल का सुजल पुत्र सुबल, निवासी मोतीपुर वार्ड नंबर-2 दिनेशपुर का रहने वाला था, जबकि 25 वर्षीय समीर मंडल, पुत्र सहदेव मंडल, निवासी वार्ड नंबर-2, दिनेशपुर का निवासी था। हादसे में समीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुजल ने अस्पताल में दम तोड दिया। हादसे का जो CCTV Video सामने आया है, वह कमजोर दिल वालों के लिए कतई नहीं है।

एक अन्य हादसे में दिनेशपुर से लौटते समय ट्रांजिट पैंक, रुद्रपुर के वार्ड नंबर-5 निवासी 28 साल के दिशांत सरकार के स्कूटर को बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दिशांत बुरी तरह से घायल हो गए और इलाज के दौरान उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। इसी तरह दो बाइकों की टक्कर में दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे मॉडल कॉलोनी निवासी बलजीत सिंह की पत्नी 44 साल की गुरमीत कौर की भी मौत हुई। टक्कर के बाद गुरमीत बाइक से छिटककर डिवाइडर से टकरा गई थीं।

दोस्त जंग बहादुर के साथ बाइक पर सवार होकर बहेड़ी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे रेशमबाड़ी निवासी लालता प्रसाद की भी सड़क हादसे में मौद हो गई। किच्छा रोड पर डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। इसी तरह केलाखेड़ा टांडा निवासी 20 साल के रखुवीर बाइक पर हल्द्वानी जा रहे थे। मोतीनगर के पास एक अज्ञात वहान की टक्कर से वह घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कॉर्बेट नगरी रामनगर में कोसी बैराज के पास भी एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में डिग्री कॉलेज के पहले साल के छात्र 20 साल के भावेश जोशी, पुत्र दीपक जोशी की मौत हो गई।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article