वायरल न्यूज़

Viral Video: टाइम्स स्क्वायर पर भारतीय महिला ने किया ऐसा डांस,लोग करने लगे ट्रोल, अब मिला ऐसा जवाब

viral video: सोशल मीडिया पर एक डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, एक भारतीय महिला ने टाइम्स स्क्वायर पर जमकर ठुमके लगाए हैं।

Image

टाइम्स स्क्वायर पर भारतीय महिला ने लगाए ठुमके (तस्वीर साभार- @TyrantOppressor)

Viral Video: देश-दुनिया से रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। कुछ मामले ऐसे होते हैं, जो लोगों का दिल जीते लेते हैं। जबकि, कुछ मामले हैरान करने वाले होते हैं। वहीं, कई मामले ऐसे होते हैं जिन्हें लेकर बहस छिड़ जाती है और लोग ट्रोल तक करने लगते हैं। इसी कड़ी में टाइम्स स्क्वायर से ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसपर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, एक भारतीय महिला ने वहां जमकर ठुमके (Dance Video) लगाए, जिसे लेकर कुछ लोगों ने सवाल उठा दिए हैं।

    ये तो हम सब जानते हैं आज कल लोगों को जहां मौका मिलता है, वहां धमाल मचाने लगते हैं। खासकर, जब कोई दूसरी जगह जाता है, तो वहां जरूर कुछ अलग करने की कोशिश करता है। कुछ मामलों की तो तारीफ होती है, जबकि कइयों पर सवाल उठ जाता है। इस वायरल वीडियो में एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, भारतीय महिला रात के समय टाइम्स स्क्वायर की जगमगाती स्क्रीन और भारी भीड़ के बीच डांस कर रही थी। वहीं, आस-पास के लिए अपने काम में व्यस्त थे। वीडियो में तो ऐसा कुछ भी नहीं था। लेकिन, कैप्शन में लिखा गया है कि विदेश में जैसे ही किसी भी भीड़भाड़ वाली जगह भारतीय पहुंचते हैं,तो डांस क्यों करने लगते हैं। देखें वीडियो...

    दो हिस्सों में बंटे यूजर्स

    वीडियो शेयर करने वाले ने इसकी आलोचान की है। एक्स पर इस वीडियो को '@TyrantOppressor' नाम के यूजर ने शेयर किया है। वहीं, इस मामले को लेकर यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ का कहना है कि इस तरह के वीडियो भारतीय पर्यटकों की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। जबकि, कुछ का कहना है कि टाइम्स स्क्वायर पर दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं। डांस करते हैं, म्यूजिक सुनाते हैं साथ ही दूसरे एक्ट भी करते हुए नजर आते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article