वायरल न्यूज़

ना पेट्रोल,ना ही डीजल केवल घास की जरूरत...बकरी पर बैठकर स्कूल जा रहा था बच्चा, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा बकरी पर बैठकर स्कूल जा रहा है। इस नजारे को देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

Image

बकरी पर बैठकर स्कूल जा रहा था बच्चा (तस्वीर साभार- @kalseng_sg_1m)

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते। इनमें कुछ मामले काफी फनी होते हैं, जबकि कुछ काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जो सोच से अलग होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की हंसी भी छूट रही है और हैरानी भी हो रही है। क्योंकि, इस वीडियो में एक बच्चा बकरी (Goat Video) पर बैठकर स्कूल जा रहा था। जिसने यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

    ये तो हम सब जानते हैं इन दिनों पेट्रोल-डीजल के दाम काफी बढ़ गए हैं। महंगाई को लेकर लोग एक से एक अनोखे वीडियो भी बना रहे हैं और कई वीडियो को जरिए चटकारे भी ले रहे हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक छोटा बच्चा बकरी पर बैठकर स्कूल जा रहा है। लोगों ने इस वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं। इस वीडियो को देखकर यूजर्स कह रहे हैं कि ना पेट्रोल, ना ही डीजल केवल इसे घास की जरूरत है। देखें वीडियो...

    बच्चे का अनोखा अंदाज

    वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि ये मामला तो सच में नेक्स्ट लेवल का है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'kalseng_sg_1m' इस मजेदार वीडियो को कई लाख लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 86 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये है नये वाहन की तैयारी। कुछ लोगों का कहना है कि इसे कहते हैं महंगाई का असर। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article