वायरल न्यूज़

Viral Video: पानी के टैंक में पल रहे थे सांप के 27 बच्चे, देखते ही लोगों को निकल गई चीख, दिल थामकर देखें नजारा

Viral Video: उत्तराखंड के हरिद्वार से काफी चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक गांव में पानी टैंक के अंदर एक साथ 27 सांप के बच्चे पल रहे थे। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

Image

पानी के टैंक में सांपों का झुंड

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग चकरा जाता है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Snake Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की चीख निकल गई। क्योंकि, एक पानी के टैंक में एक साथ सांप के 27 बच्चे पल रहे थे। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

    बताया जा रहा है कि यह चौंकाने वाला मामला उत्तराखंड के हरिद्वार का है। जहां सराय ग्राम में उस वक्त खलबली मच गई जब एक मकान के पानी के टैंक में एक साथ सांप 27 बच्चे दिखे। अचानक इतनी संख्या में सांप दिखाई देने से परिवार के सदस्य दहशत में आ गए। हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग खौफ में आ गए। तुरंत यह खबर गांव में फैल गई। गांव के लोग भी सांप के बच्चों को देखने के लिए जमा हो गए। आनन-फानन में इस घटना की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। देखें वीडियो...

    चौंकाने वाला नजारा

    वहीं, टीम के साथ पहुंचे स्नेक कैचर तालिब और भोला ने कड़ी मशक्कत के साथ अभियान चलाया और सभी सांपों को इकट्ठा किया। रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह के मुताबिक टैंक से कुल 27 कीलबैक प्रजाति के सांप के बच्चे बरामद हुए, जिनको सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। वहीं, अब यह सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article