वायरल न्यूज़

Viral Video: असंभव, आखिर यह हुआ कैसे! मिट्टी के टीले पर अटके ई-रिक्शे को देख हैरान हुए लोग

हाल में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ई-रिक्शा ऐसे किसी जगह पर खड़ा है, जहां उसका पहुंचना असंभव सा लगता है।

Image

मिट्टी के टीले पर अटका ई-रिक्शा (Instagram/@sanjeevkumar.patel.5095)

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले कुछ नजारे हमें ताज्जुब में डाल देते हैं। ऐसे वीडियो (Video) को देखने के बाद सबकी जुबान पर यही सवाल होता है कि आखिर यह हुआ कैसे? हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक ऐसा हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला, जिसे देख लोग सोच में डूब गए।

मिट्टी के टीले पर कैसे पहुंचा ई-रिक्शा

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि आंधी और बारिश के बीच सड़क पर चारों तरफ त्राहिमाम मचा हुआ है। इसी बीच कैमरे पर एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। जहां एक मिट्टी के टीले पर एक ई-रिक्शा खड़ा नजर आ रहा है। मिट्टी के ढेर पर यह ई-रिक्शा ढलान की तरफ लुढ़का दिख रहा है। इस नजारे को देखने वाले लोग हैरान हैं और इस सोच में डूबे हुए हैं कि आखिर उनकी आंखों के सामने जो दिख रहा है, वह कैसे संभव है। आप देख सकते हैं कि इस हैरत भरे नजारे को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी इकट्ठी हुई है।

वीडियो पर आए तमाम लोगों के कमेंट्स

फिलहाल, इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @sanjeevkumar.patel.5095 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां लोगों ने इस वीडियो पर अपनी हैरानी जताते हुए पूछा कि आखिर ये ई-रिक्शा यहां तक पहुंचा कैसे? एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इस टिर्री को उड़न तस्तरी किसने बना दिया, भाई!" दूसरे ने लिखा, "अलग ही लेवल का था इसका ड्राइवर।" तीसरे ने लिखा, "हैकर लॉबी में स्वागत है ड्राइवर की।" ऐसे ही कई अन्य लोगों ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट किया और इस हैरत भरे नजारे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article