वायरल न्यूज़

Video: डकार मारकर महिला ने रचा इतिहास, आवाज इतनी तेज कि कान गूंज उठे, गिनीज बुक में नाम हुआ दर्ज

एक महिला ने तेज आवाज में डकार मारकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। जिसका वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

Image

डकार मारती महिला (Instagram/@GWR)

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। जहां इस दुनिया में बनने वाले कई अजीब और मजेदार रिकॉर्ड इस किताब के पन्नों का हिस्सा बनते हैं, लेकिन हाल में ही एक ऐसा रिकॉर्ड बना, जिसे सुनकर लोग हैरान हो गए। बता दें कि एक महिला ने हाल ही में एक ऐसा अनोखा कारनामा कर दिखाया, जिससे उसका नाम गिनीज बुक के पन्नों में दर्ज हो गया। इस अनोखे कारनामे का वीडियो गिनीज बुक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

इतनी तेज थी डकार की आवाज

वीडियो (Video) के कैप्शन में दी गई जानकारी के अनुसार, अमेरिका की किम्बर्ली विंटर (Kimberly Winter) ने सबसे तेज डकार (burp) निकालकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस दौरान महिला ने 108 डेसिबल की जोरदार डकार निकालकर नया रिकॉर्ड बनाया है। इतनी तेज आवाज सुनने के बाद किसी के भी कान बजने लगेंगे।

अपने ही रिकॉर्ड को महिला ने तोड़ा

वायरल वीडियो (Viral Video) में आगे यह भी लिखा गया है कि इससे पहले जो रिकॉर्ड बना था उसे भी किम्बरली ने ही बनाया था। अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उन्होंने एक बार फिर से तेज डकार निकालकर एक नया इतिहास रच दिया है। उन्हें खुद पूरा भरोसा था कि वह अपनी पिछली कोशिश से भी ज्यादा तेज डकार निकाल सकती हैं, और उन्होंने यह कर दिखाया।

कैसे करती हैं ये कमाल?

किम्बरली ने बताया कि तेज आवाज में डकार निकालने के लिए वे एक खास तकनीक पर काम करती हैं। इस दौरान वह गहरी सांस लेती हैं और फिर उसे इस तरह कंट्रोल करती हैं कि एक बहुत तेज आवाज पैदा हो सके। उनके मुताबिक, यह सुनने में जितनी आसान लगती है, असल में यह उतनी ही मुश्किल है। उन्होंने यह भी बताया कि वह तेज डकार निकालने के लिए सोडा या बीयर पीती हैं और मसालेदार खाना खाती हैं। इन चीजों से गैस बनती है, जिससे डकार और भी ज्यादा तेज निकलती है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article