Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर लोग दुखी हो जाते हैं। कई वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोगों के आंसू अपने आप ही निकलने लगते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यकीनन आप इमोशनल हो जाएंगे। यह वीडियो बरसात के दिनों का है। जिसमें ऐसी चीज देखने को मिलेगी, जो आपका दिल तोड़ देगी।
वीडियो देखकर दिल टूट जाएगा आपका
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक परिवार रोड के किनारे रह रहा है। इस दौरान शाम हो चुकी है और परिवार को खाना पकाना है। हालांकि, तभी बारिश होने लगती है। इसके बाद बारिश में खाना बन जाए और आग बुझ न जाए.. इसके लिए परिवार जो करता है। उसे देखकर आपकी आंखें नम हो जाएंगे। आप देख पाएंगे कि परिवार के दो बच्चे लकड़ी की एक शीट कहीं से ले आते हैं। इसे वह चूल्हे के ऊपर पकड़कर खड़े हो जाते हैं। देखें वीडियो-
दरअसल, बच्चे ऐसा इसलिए करते हैं जिससे आग बुझ न जाए। आप देख पाएंगे कि इस दौरान पानी बरस रहा होता है और बच्चे भीग रहे होते हैं। यहां तक कि जो शख्स खाना बना रहा होता है, वह भी लगातार भीग रहा होता है। ऐसे में खाना बनाना काफी ज्यादा कठिन होता है, लेकिन उनकी मजबूरी थी कि भूखे सोने से अच्छा वह इसी तरह खाना बनाकर खा लें। इस इमोशनल वीडियो को NAUGHTYWORLD नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
