वायरल न्यूज़

इंसानों की तरह मुंह खोलकर जम्हाई लेता नजर आया अजगर, Video देखकर लोगों की कांप गई रूह

Viral Video: वीडियो में आप यह देखकर दंग रह जाएंगे कि एक विशालकाय अजगर अपना बड़ा सा मुंह खोलकर उबासी ले रहा है। यह अजगर किसी जंगल में बैठा हुआ है। जब उसे जम्हाई आती है तो वह अपने मुंह खोल देता है और इंसानों की तरह कंपकंपाते होठों से उबासी लेता है।

Image

अजगर ने ली उबासी (इंस्टाग्राम)

Viral Video: अजगर को सांपों की प्रजाति का सबसे खूंखार माना जाता है। कई बार अजगर जिंदा जानवरों को निगल जाते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसी भी देखी गई हैं, जब अजगर अपना मुंह बड़ा सा खोलकर इंसानों को भी जिंदा निगल गया है। आपने इंसानों को मुंह खोलकर जम्हाई लेते देखा होगा। क्या आपने कभी किसी अजगर को जम्हाई लेते देखा है? सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी।

वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

इस वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो में आप यह देखकर दंग रह जाएंगे कि एक विशालकाय अजगर अपना बड़ा सा मुंह खोलकर उबासी ले रहा है। यह अजगर किसी जंगल में बैठा हुआ है। जब उसे जम्हाई आती है तो वह अपने मुंह खोल देता है और इंसानों की तरह कंपकंपाते होठों से उबासी लेता है। यह दृश्य देखकर आपकी आत्मा कांप उठेगी। इस वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि अजगर अपने मुंह को असामान्य रूप से खोलता है। यह नजारा हैरतअंगेज करने वाला है। इस नजारे ने नेटिजन्स को हैरानी में डाल दिया है। वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है। इस वीडियो को @lauraisabelaleon नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article