Viral News: कई बार लोकल जुगाड़ तेज-तर्रार टेक्नोलॉजी से भी आगे निकल जाते हैं। कुछ ऐसा ही एक्सपीरियंस करने को मिला एक अमेरिकी टूरिस्ट को जो बिहार घूमने आया था। टूरिस्ट ने अपने अनुभव का एक वीडियो (Video) इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बिहार के लोकल जुगाड़ को टेक्नोलॉजी से भी तगड़ा बताया है।
बिहार घूमने पहुंचा अमेरिकी टूरिस्ट
जहां आज के समय में ज्यादातर लोग रास्ता ढूंढने के लिए Google Maps का सहारा लेते हैं। वहीं इस टूरिस्ट के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने उसे बिहार के लोगों के साथ दिल से जुड़ने का मौका दिया। वीडियो शेयर करने वाले इस अमेरिकी टूरिस्ट का नाम टोनी क्लोर है जिन्होंने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @tonykmontana से शेयर किया है। टोनी क्लोर एक ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर हैं।
लंबा सफर बना छोटा
टोनी ने अपने वीडियो में बताया कि वे बिहार घूमने आए थे और उन्हें मानसी से भागलपुर जाना था। गूगल मैप्स के अनुसार यह सफर करीब 4 घंटे का था। लेकिन बिहार के लोगों ने इस सफर को मेरे लिए काफी छोटा बना दिया। टोनी ने बताया कि वह अब कभी भी नेविगेशन मैप पर भरोसा नहीं करेंगे बल्कि इसके बदले वे लोकल लोगों से मदद लेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:
बिहार के लोगों की टूरिस्ट ने की तारीफ
वायरल वीडियो (Viral Video) में दिखता है कि एक लोकल आदमी टोनी को बाइक से लिफ्ट देता है। जिससे वे बहुत खुश नजर आ रहे हैं। टोनी बताते हैं कि बिहार के लोग बहुत ही प्यारे और मददगार हैं। आगे रास्ते में उन्हें गंगा नदी पार करनी थी। वहां एक पुल बन रहा था, कोई रास्ता समझ नहीं आ रहा था तो ऐसे में स्थानीय लोगों ने उन्हें एक आसान सा जुगाड़ बताया और कहा कि नाव से नदी पार कर जाओ। टोनी तुरंत मोटरबोट में बैठ गए और अपनी यात्रा का मजा लेने लगे। टोनी ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि बिहार एक खूबसूरत जगह है, जिसे लोग अक्सर गलत समझते हैं।
वीडियो पर लोगों ने जमकर बरसाया अपना प्यार
सोशल मीडिया पर टोनी का यह वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जहां लोगों को बिहार के प्रति टोनी का पॉजिटिव नजरिया बहुत पसंद आया। जहां किसी ने मजाक में कहा, “यह शायद बिहार में सबसे ज्यादा मजे करने वाला इंसान है।” वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यह वीडियो बिहार की असली खूबसूरती दिखाता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
