वायरल न्यूज़

Viral Video: “जॉब बोरिंग थी” कहकर छोड़ी Meta की नौकरी, अब गर्लफ्रेंड के साथ बेच रहा नूडल्स

Viral News: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर Meta की हाई सैलरी वाली नौकरी छोड़कर नूडल्स की दुकान शुरू कर दी। इंजीनियर ने एक वीडियो में बताया कि आखिर उसने इतनी अच्छी-खासी सैलरी वाली जॉब क्यों छोड़ दी।

Image

नौकरी छोड़ अब नूडल्स की दुकान चला रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Instagram/@louisatay)

कॉर्पोरेट जॉब से कई लोग इस कदर परेशान हो जाते हैं कि वे अपने करियर को बीच रास्ते में ही छोड़कर कोई दूसरी राह पकड़ लेते हैं। हाल में एक ऐसे ही शख्स की कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, हुआ ये कि Meta कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करने वाले एक शख्स ने नौकरी छोड़ अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नूडल्स की छोटी सी स्टॉल लगा ली। अपने इस फैसले के पीछे की वजह जो उसने बताई वह सुनने के बाद लोग सोच में पड़ गए। फिलहाल इस शख्स का एक वीडियो भी इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी नूडल्स की छोटी सी दुकान पर खड़ा नजर आ रहा है।

Meta की नौकरी छोड़ी, अब बेच रहा नूडल्स

वायरल वीडियो के मुताबिक, इस शख्स का नाम एल्विन तान (Alvin Tan) है। एल्विन पहले टेक कंपनी मेटा में काम करते थे और वहां उनकी सैलरी अच्छी-खासी थी लेकिन उन्हें उनका वह काम बोरिंग लगने लगा था। बड़े ऑफिस, मीटिंग्स और लगातार बदलते प्रोजेक्ट्स के बीच उन्हें अपनी जिंदगी में मजा नहीं आ रहा था, उन्हें हर वक्त कुछ कमी सी लगती थी। ऐसे में उन्होंने एक दिन यह फैसला लिया कि अब वह नौकरी नहीं करेंगे और वे वही काम करेंगे, जिसमें उन्हें खुशी मिलेगी। जिसके बाद उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और एक फूड मार्केट में नूडल्स की दुकान शुरू कर दी। इस दुकान को चलाने में एल्विन की गर्लफ्रेंड उनकी मदद करती हैं और वे दोनों मिलकर काम करते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

पैसा छोड़ा, चुना सुकून

वीडियो में एल्विन बताते हैं कि इस फूड स्टॉल को चलाने से उनकी कमाई उतनी नहीं होती जितनी मेटा में काम करते वक्त होती थी। उन्होंने यह भी बताया कि वहां पर उनकी सैलरी 3 गुना ज्यादा थी। मगर उन्हें यह काम करके बहुत खुशी होती है इसलिए वे पैसों के सामने खुशी को ज्यादा महत्व देते हैं। अब वे रोज लोगों के लिए नूडल्स बनाते हैं और अपने काम से संतुष्ट हैं।

लोगों को दी यह सलाह

उन्होंने यह भी कहा कि जिंदगी में कभी-कभी ब्रेक लेना जरूरी होता है। अगर कोई काम आपको खुश नहीं कर रहा, तो कुछ नया करने की कोशिश करनी चाहिए। उनका मानना है कि “अगर आज का फैसला काम नहीं करता, तो भविष्य में और रास्ते हमेशा खुले रहते हैं।” इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @louisatay नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article