वायरल न्यूज़

Today Viral Video: समंदर किनारे मस्ती कर रही थी महिला, तभी अचानक आई लहर और फिर मोये-मोये..

इंस्टाग्राम पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह समंदर किनारे मस्ती कर रही है। लेकिन तभी उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिससे वह गिर जाती है। देखें ये मजेदार वीडियो..

Image

समंदर के किनारे मस्ती करती महिला लहर आने से गिरी (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • समंदर किनारे मस्ती कर रही थी महिला
  • लहर आने से गिरी महिला
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Woman Fell On Beach Viral Video: समंदर किनारे मस्ती करना भला किसे नहीं पसंद नहीं होता। लोग वहां पानी की लहरों के बीच मस्ती करते हैं, अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ सुकून भरा समय बिताते हैं। इसे यादगार पल बनाने के लिए काफी कुछ नया और एडवेंचरस भी करते हैं। लेकिन कई बार ये भारी भी पड़ सकती है। कुछ ऐसा ही इस महिला के साथ भी हुआ, जो आप वीडियो (Viral Video) में देख सकते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में महिला समंदर किनारे मस्ती कर रही होती है। तभी लहर आने वाली रहती है और वो हाथ से इशारा करते हुए एक वीडियो बनाती है, जिसे देखकर लगता है कि उसके हाथ हिलाने से लहर आ रही है। ऐसे में लहर के आने के बाद महिला लहर के प्रभाव को सह नहीं पाती और गिर जाती है। ऐसे में ये नजारा देख आपकी हंसी छूट जाएगी।

समंदर के किनारे मस्ती करती महिला लहर आने से गिरी

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video)यूजर्स पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि मस्ती करना भारी पड़ गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लहरों के साथ ऐसी हरकत काफी नुकसानदायक हो सकता है। बता दें, इस वीडियो को 'awreceh.id' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 39 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article