वर्ल्ड सिनेमा

Academy Museum Gala 2026: रेड कार्पेट पर दिखा प्रियंका-टेलर स्विफ्ट का जलवा, अनन्या के डेब्यू लुक ने खींचा ध्यान

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 18, 2026, 05:15 PM IST

Academy Museum Gala 2026: लॉस एंजिल्स में हुए एकेडमी म्यूजियम गाला 2026 में हॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों ने अपने शानदार अंदाज से रेड कार्पेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं।

Image

प्रियंका चोपड़ा से टेलर स्विफ्ट तक, Academy Museum Gala में सितारों का जमावड़ा; अनन्या पांडे के लुक ने खींचा ध्यान (Image Source: AP/ Ananya Pandey- Patty Cardona Instagram)

Academy Museum Gala 2026: हॉलीवुड के बड़े इवेंट्स में शामिल एकेडमी म्यूजियम गाला 2026 (Academy Museum Gala 2026) इस बार भी अपने ग्लैमर और सितारों के फैशन को लेकर चर्चा में है। 17 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में आयोजित इस इवेंट में दुनियाभर में मशहूर कई सितारे शामिल हुए। रेड कार्पेट पर किसी ने अपने क्लासी लुक से लोगों का ध्यान खींचा, तो किसी का स्टाइल सोशल मीडिया पर छा गया। इंडियन सितारों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) भी अपने अंदाज से छा गईं। वहीं, हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) की मौजूदगी ने इस शाम को और खास बना दिया।

अनन्या पांडे ने किया डेब्यू

अनन्या पांडे ने एकेडमी म्यूजियम गाला 2026 में डेब्यू करके एक खास मुकाम हासिल किया। इस इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने ब्लैक रंग का स्टाइलिश आउटफिट चुना, जिसमें उनका लुक काफी एलिगेंट लग रहा था। इस इवेंट में अनन्या की मौजूदगी ने उन्हें कई इंटरनेशनल सितारों के साथ शामिल कर दिया। इससे ग्लोबल लेवल पर उनकी पहचान को भी एक नया मुकाम मिला। रेड कार्पेट पर उनका लुक मिनिमलिस्टिक स्टाइलिंग के लिए खास रहा। उन्होंने दिखाया कि बिना ज्यादा डिजाइन और सजावट के भी क्लासिक ब्लैक आउटफिट से लोगों का ध्यान खींचा जा सकता है।

प्रियंका चोपड़ा ने ग्लैमरस लुक से बटोरी सुर्खियां

प्रियंका चोपड़ा के लुक ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। उन्होंने शानदार डिजाइन वाला कॉउचर गाउन पहना था, जिसके साथ डायमंड नेकलेस और चेहरे पर नेचुरल चमक देने वाला मेकअप किया था। प्रियंका ने अपने लुक को खास एक्सेसरीज और हल्के मेकअप के साथ पूरा किया। इंटरनेशनल इवेंट्स में अपने रेड कार्पेट लुक को लेकर प्रियंका अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार भी उनका अंदाज उनके यादगार फैशन लुक्स में शामिल हो गया।

टेलर स्विफ्ट ने फेयरीटेल लुक से जीता दिल

टेलर स्विफ्ट ने अपने शानदार गाउन से इवेंट में फेयरीटेल वाला ग्लैमर बिखेरा। उनके लुक ने जल्द ही लोगों का ध्यान खींच लिया। उनके अंदाज की तुलना सिंड्रेला से की जाने लगी। ये शाम सिर्फ रेड कार्पेट और फैशन तक ही सीमित नहीं रही। टेलर स्विफ्ट के हिट गाने 'ब्लैंक स्पेस' (Blank Space) पर ब्लैकपिंक की रोसे (Rosé) और एक्टर कॉनर स्टॉरी (Connor Storrie) डांस करते नजर आए। इस मजेदार पल ने सितारों से सजे इस आयोजन में एक अलग रंग भर दिया। इसके बाद फैन्स के पास शानदार आउटफिट्स के अलावा चर्चा करने के लिए एक और खास पल था।

इन सितारों ने भी बिखेरा जलवा

इस इवेंट में कई दूसरे सितारों ने भी अपने फैशन से चार चांद लगाए। जस्टिन टिम्बरलेक (Justin Timberlake), एना डी आर्मस (Ana de Armas), जेसिका बील (Jessica Biel), एंड्रयू गारफील्ड (Andrew Garfield), कैमिला काबेलो (Camila Cabello), केंडल जेनर (Kendall Jenner), रोसे (Rosé), एलेक्सा डेमी (Alexa Demie), चार्लीज थेरॉन (Charlize Theron), किम कार्दशियन (Kim Kardashian), जोडी टर्नर-स्मिथ (Jodie Turner-Smith) और सबरीना कारपेंटर (Sabrina Carpenter) भी इस समारोह में शामिल हुए। सितारों के लुक्स में ड्रामैटिक गाउन, शीयर डिजाइन और बोल्ड सिल्हूट देखने को मिले। सभी ने अपने-अपने अंदाज में रेड कार्पेट पर ग्लैमर का तड़का लगाया।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article