वायरल न्यूज़

स्विट्जरलैंड या कश्मीर? Viral Video देख फर्क करना हो जाएगा मुश्किल

कश्मीर की खूबसूरती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ऊंचे पहाड़, नीली नदी और हरी वादियां देखकर लोग कश्मीर की तुलना स्विट्जरलैंड से कर रहे हैं।

Image

इस नजारे को देख कन्फ्यूज हुए लोग (Instagram/@takeofftales)

जब भी दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों की बात होती है, तो स्विट्जरलैंड का नाम जरूर आता है। बर्फ से ढके ऊंचे पहाड़, नीली झीलें, दूर तक फैले हरे मैदान और पहाड़ों के बीच से गुजरती ट्रेनें किसी का भी दिल जीत सकती हैं। लेकिन क्या हो अगर आपको ऐसी ही खूबसूरती भारत में देखने को मिल जाए? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो कुछ ऐसा ही नजारा दिखा रहा है। इस वीडियो में स्विट्जरलैंड और कश्मीर की गुरेज वैली की खूबसूरती की तुलना की गई है।

Viral Video में दिखा कुदरत का खूबसूरत नजारा

इस वीडियो को ट्रैवल कपल सुमिता और रियाश्री ने शेयर किया है। दोनों इंस्टाग्राम पर ‘टेक ऑफ टेल्स’ नाम से अपना हैंडल चलाते हैं। वे अलग-अलग जगहों पर घूमते हैं और वहां की खूबसूरती अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करते हैं। इस बार उनका स्विट्जरलैंड और कश्मीर से जुड़ा वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

नीली झीलें, ऊंचे पहाड़ और हरी वादियां

वीडियो (Video) में दोनों जगहों के खूबसूरत नजारों को एक साथ दिखाया गया है। एक तरफ स्विट्जरलैंड के ऊंचे पहाड़, नीला-फिरोजी पानी और हरी वादियां नजर आती हैं। वहीं, दूसरी तरफ कश्मीर की गुरेज वैली के खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं। यहां भी ऊंचे पहाड़, साफ बहता पानी, हरे-भरे मैदान और पेड़ों से ढकी पहाड़ियां देखने को मिलती हैं। दूर तक फैली बर्फ से ढकी चोटियां इन नजारों को और भी खास बना देती हैं। वीडियो देखने के बाद कई लोगों को दोनों जगहों की खूबसूरती में काफी समानता नजर आई।

कहां है कश्मीर की गुरेज वैली?

गुरेज वैली जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में स्थित है। यह घाटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऊंचे पहाड़ों, हरे मैदानों और किशनगंगा नदी के लिए जानी जाती है। किशनगंगा नदी को सीमा पार नीलम नदी के नाम से भी जाना जाता है। यहां की शांत वादियां, पहाड़ों पर फैली हरियाली और बर्फ से ढकी चोटियां पर्यटकों को अपनी ओर खींचती हैं।

VIDEO देखकर लोगों ने क्या कहा?

सोशल मीडिया (Social Media) पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने कश्मीर की खूबसूरती को कुदरत का करिश्मा बताया। वहीं, दूसरे यूजर का कहना था कि अगर यहां सफाई का खास ध्यान रखा जाए, तो कश्मीर की खूबसूरती स्विट्जरलैंड से भी ज्यादा आकर्षक लग सकती है। कुछ लोगों ने वीडियो में दिखाई गई जगह को पहचानते हुए इसे गुरेज वैली बताया। वहीं, एक यूजर ने कहा कि दोनों जगहों के नजारे भले ही मिलते-जुलते हों, लेकिन वहां घूमने का अनुभव अलग-अलग है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article