एजुकेशन

Kya Kal School Ki Chutti Hai: क्या कल 19 अक्टूबर 2026 को बंद रहेंगे यूपी, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के स्कूल

Kya Kal School Ki Chutti Hai (क्या कल स्कूल बंद है या नहीं): इस बीच दिल्ली, यूपी, नोएडा और गाजियाबाद के स्कूल के छात्र सर्च कर रहे हैं कि क्या कल 19 अक्टूबर 2026 को स्कूल बंद हैं या खुले हैं? यहां आप जान सकते हैं।

Image

Kya Kal School Ki Chutti Hai: क्या कल 19 अक्टूबर को स्कूल बंद हैं या खुले हैं

Kya Kal School Ki Chutti Hai (क्या कल स्कूल बंद है या नहीं): देशभर में नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। कल नवरात्रि का नौवां दिन है। लेकिन उदया तिथि के आधार पर महाष्टमी और व्रत 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को मनाया जा रहा है। यह दिन मां दुर्गा की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। यह पर्व शारदीय और चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों को सुख, समृद्धि, ज्ञान और सिद्धियां प्रदान करती हैं। इस बीच दिल्ली, यूपी, नोएडा और गाजियाबाद के स्कूल के छात्र सर्च कर रहे हैं कि क्या कल 19 अक्टूबर 2026 को स्कूल बंद हैं या खुले हैं? यहां आप जान सकते हैं।

क्या कल दिल्ली के स्कूल कल बंद हैं या खुले हैं

शिक्षा निदेशालय दिल्ली के कैलेंडर के मुताबिक राजधानी के स्कूलों में दशहरा की छुट्टी 18, 19 और 20 अक्टूबर 2026 तक रहेगी। बता दें 18 अक्टूबर को रविवार है, 19 अक्टूबर को महाष्टमी और 20 अक्टूबर 2026 को महानवमी/दशहरा का पर्व है। ऐसे में कल यानी 19 अक्टूबर को दिल्ली के स्कूल बंद रहेंगे।

क्या कल यूपी के स्कूल बंद हैं या खुले हैं

वहीं यूपी के स्कूलों की बात करें तो यहां 19 अक्टूबर 2026 (महानवमी) और 20 अक्टूबर 2026 (दशहरा) के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे। वहीं 18 अक्टूबर को रविवार है तो इस दिन भी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

नोएडा के स्कूल में भी कल छुट्टी

वहीं नोएडा के स्कूलों में भी 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक दशहरा की छुट्टी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्राधानाचार्य व अध्यापक से संपर्क करें। यहां आपको इससे संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी।

पश्चिम बंगाल में भी कल बंद रहेंगे स्कूल

पश्चिम बंगाल में वर्ष 2026 के त्योहार कैलेंडर के अनुसार, 19 अक्टूबर को महाअष्टमी, 20 अक्टूबर को महानवमी और 21 अक्टूबर को विजया दशमी मनाई जाएगी। पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी अवकाश सूची में 15 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा की छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। ऐसे में यहां के स्कूल कल यानी 19 अक्टूबर को बंद रहेंगे।

केरल में भी कल 19 अक्टूबर को बंद रहेंगे स्कूल

वहीं केरल सरकार ने दुर्गाष्टमी के अवसर पर 19 अक्टूबर, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके चलते राज्य के स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहने की जानकारी दी गई है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा या कक्षाओं से संबंधित किसी भी बदलाव के लिए अपने संस्थान की आधिकारिक सूचना जरूर जांच लें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article