देश

सेना के अधिकारी की पत्नी पर जासूसी का आरोप, चीनी एजेंट से साझा करती थी भारत की खुफिया जानकारी?

Army Officer Wife Spying Case: आरोपी महिला कुछ शोध संबंधी गतिविधियों में शामिल थी, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस उसकी गतिविधियों की प्रकृति का पता लगाने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या कोई जानकारी या सामग्री विदेशी खुफिया एजेंट के साथ साझा की गई थी।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- AI Created)

Army Officer Wife Spying Case: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना के एक अधिकारी की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि वह विदेशी खुफिया एजेंट के साथ संवेदनशील जानकारी जुटाने और साझा करने में शामिल थीं। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, महिला पर चीन से जुड़े लोगों समेत विदेशी खुफिया एजेंट के साथ कथित संपर्क रखने का आरोप है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

सैन्य अधिकारी के पत्नी पर जासूसी का आरोप

जानकारी के अनुसार, यह मामला शुक्रवार को गांधी नगर थाने में दर्ज किया गया। यह मामला शासकीय गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज हुआ है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी महिला कुछ शोध संबंधी गतिविधियों में शामिल थी, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस उसकी गतिविधियों की प्रकृति का पता लगाने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या कोई जानकारी या सामग्री विदेशी खुफिया एजेंट के साथ साझा की गई थी।

तेलंगाना की निवासी है आरोपी महिला

बताया गया है कि आरोपी महिला तेलंगाना की निवासी है और फिलहाल अपने पति के साथ जम्मू में रहती है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जांच के सिलसिले में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के एक अधिकारी ने उससे पूछताछ की है। जांच की वर्तमान स्थिति की बात करें तो सूत्रों ने बताया कि आरोपी महिला को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। शुरुआती जांच में अभी तक यह साबित नहीं हुआ है कि उसने कोई संवेदनशील जानकारी साझा की है। जांचकर्ता उन परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रहे हैं जिनके कारण प्राथमिकी दर्ज हुई।

पुलिस कर रही गहनता से छानबीन

पुलिस इस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है और विदेशी संस्थाओं के साथ संभावित संबंधों के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि क्या महिला के संबंध वास्तव में विदेशी खुफिया एजेंटों से थे। इन आरोपों की सत्यता स्थापित करने के लिए विस्तृत जांच आवश्यक है। फिलहाल जांच जारी है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article