Girl Dance On Shiva Tandava Stotram: मंदिर जाकर जब भजन सुनने का मौका मिल जाए तो मन एकदम से प्रफुल्लित हो उठता है। ऐसे में अगर कोई भक्त या किसी कलाकार की नृत्य प्रस्तुति देखने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। कुछ ऐसा ही इस वीडियो (Viral Video) में भी देखने को मिलेगा, जिससे आप मस्तमगन हो जाएंगे। इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और शेयर भी किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की शिव तांडव पर डांस कर रही है। ये नजारा एक मंदिर का है, जहां ये कार्यक्रम चल रहा है। लेकिन तभी भक्तों में एक महिला के साथ आई उसकी छोटी सी बेटी डांस करने लगती है। वह बिल्कुल लड़की की तरह ही डांस करने की कोशिश कर रही है। तभी कैमरे की कैद में वह आ जाती है, जिससे डांस कर रही लड़की से ज्यादा लाइमलाइट वह बच्ची पा जाती है।
शिव तांडव पर डांस करती लड़की का वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये भक्ति भाव का रस है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बच्चे के रूप में महादेव भी हो सकते हैं। बता दें, इस वीडियो को 'viralbhayani' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 62 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
