सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया में आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कभी कोई शख्स अपनी अजीबोगरीब हरकत से लोगों का ध्यान खींच लेता है, तो कभी कोई छोटी सी गाड़ी ऐसा काम कर दिखाती है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती है। इन दिनों एक ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटी-सी टिर्री बड़े ट्रक को खींचकर ले जाती हुई नजर आ रही है। वीडियो का यह भौंचक नजारा देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
टिर्री में दिखी गजब की ताकत
आमतौर पर जब सड़क पर कोई बड़ा ट्रक फंसा दिखता है तो उसे देखकर लगता है कि उसे खींचने के लिए किसी बड़ी गाड़ी जरूरत पड़ेगी लेकिन यहां इस वायरल वीडियो में तो इसके बिल्कुल उलट नजारा देखने को मिला। जहां एक छोटी-सी टिर्री बड़े से ट्रक को खींचती हुई दिखाई दे रही है। वायरल हो रहा वीडियो मध्य प्रदेश के भोपाल का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि टिर्री बड़े से ट्रक को खींचकर ले जा रही है। बगल में चल रहे एक वाहन चालक ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो अब वायरल हो रहा है।
वीडियो देख हैरान रह गए लोग
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @bhopali_banter नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां लोग कमेंट सेक्शन में अपनी हैरानी जता रहे हैं। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "लॉर्ड टिर्री के सामने कोई कुछ बोल सकता है क्या?" दूसरे ने लिखा, "टिर्री ने अब JCB और क्रेन का भी काम छीन लिया।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
