वायरल न्यूज़

Viral Video: टाइगर के बाड़े में गिरी लड़की तो कांप उठे लोग, जब सच्चाई आई सामने तो हो गया मूड खराब

Viral Video: आप देख पाएंगे कि लड़की सफेद बाघों के बाड़े के ऊपर रेलिंग पर बैठी है और अचानक से नीचे गिर पड़ती है। हालांकि, एक बाघ का बच्चा लड़की से दोस्ती करता दिखता है। तभी लोगों को दाल में कुछ काला लगता है।

Image

लड़की का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: जैसे शेर जंगल का राजा होता है और उसके सामने आते ही बड़े-बड़े जानवरों की ऐसी की तैसी हो जाती है। वैसे ही टाइगर भी जंगल के सबसे खूंखार जानवरों में से एक होता है। टाइगर को अपने सामने देखकर बड़े-बड़े तुर्रम खां की हालत पतली हो जाती है। सोचिए अगर कोई बच्ची किसी टाइगर के पिंजरे में गिर जाए तो क्या होगा। यह होता देखकर ही कई लोगों की हालत खराब हो जाएगी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी लड़की सफेट टाइगर के बाड़े में गिर गई है। यह देखकर वहां मौजूद लोगों की तो सांसें अटकी दिख ही रही हैं, बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स की भी हालत खराब होने लगी। हालांकि, थोड़ी ही देर में लोगों को वीडियो की सच्चाई पता चल गई। इसके बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए। सबसे पहले देखें ये वीडियो-

आप देख पाएंगे कि लड़की सफेद बाघों के बाड़े के ऊपर रेलिंग पर बैठी है और अचानक से नीचे गिर पड़ती है। आपको लड़की के सामने सफेद टाइगर दिखाई देंगे, जिन्हें देख लड़की रोने लगती है। इसके बाद लगता है कि बाघ मानो लड़की को खा जाएंगे। हालांकि, अगले ही पल एक बाघ का बच्चा लड़की से दोस्ती करता दिखता है। तभी लोगों को दाल में कुछ काला लगता है। इसके बाद लोग वीडियो को ध्यान से देखते हैं तो उन्हें पता चलता है कि लड़की के गिरते वक्त जो एडिटिंग हुई उसमें लड़की के पांव और जूते के बीच सिंकिंग नहीं हुई है। यहीं वीडियो की सच्चाई पकड़ी जाती है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article