वायरल न्यूज़

क्या आपके बस की है ऐसी बार्गेनिंग? लड़की ने किताब बेचने वाले से किया ऐसा मोलभाव कि Video देख आप भी जोड़ लेंगे हाथ

एक लड़की की जबरदस्त Bargaining Skill का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि लड़की ने अपने नेगोशिएशन स्किल से सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया।

Image

मोल-भाव करते हुए लड़की का वीडियो हुआ वायरल (X/@ImMemesupplier)

सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेता है। कभी जुगाड़, कभी मजेदार हरकतें तो कभी लोगों का अनोखा टैलेंट सोशल मीडिया पर छा जाता है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग एक लड़की की बार्गेनिंग स्किल की तारीफ भी कर रहे हैं और हैरानी भी जता रहे हैं।

ऐसी Bargaining Skill शायद ही कभी देखी होगी आपने

यह वीडियो (Video) सिर्फ 27 सेकंड का है, लेकिन इसमें जो हुआ, उसने लाखों लोगों का ध्यान खींच लिया। वीडियो में एक किताब बेचने वाला लड़का एक लड़की के पास आता है और उसे किताब खरीदने के लिए कहता है। इसके बाद दोनों के बीच जो मोलभाव शुरू होता है। वीडियो में लड़का एक किताब की कीमत 250 रुपये बताता है लेकिन लड़की बिना तीन-पांच किए सीधे बोलती है कि वह इस किताब के लिए सिर्फ 50 रुपये ही देगी। पहले तो लड़का मना कर देता है और कीमत कम करके 230 रुपये बताता है लेकिन लड़की अपनी बात पर अड़ी रहती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

50 रुपये पर अड़ी लड़की, आखिर मान ही गया दुकानदार

इसके बाद लड़का धीरे-धीरे कीमत कम करता जाता है। पहले 220 रुपये, फिर 200 रुपये, उसके बाद 150 रुपये और आखिर में 100 रुपये तक पहुंच जाता है लेकिन लड़की 50 से एक रुपये भी ज्यादा देने को तैयार नहीं होती। वह बार-बार सिर्फ 50 रुपये की ही बात करती रहती है। आखिरकार काफी देर तक मोलभाव करने के बाद किताब बेचने वाला लड़का हार मान लेता है और किताब 50 रुपये में ही उस लड़की को दे देता है। इस तरह लड़की बार्गेनिंग स्किल में ऐसा झंडा गाड़ देती है, जो हर किसी के बस की बात नहीं।

लड़की का Video देख लोगों ने भी जोड़ लिए अपने हाथ

यह वायरल वीडियो (Viral Video) सोशल साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर @ImMemesupplier नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है, "हम से तो ऐसा नहीं होता।" हालांकि, यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोग लड़की की बार्गेनिंग स्किल की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे मजेदार बता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि इतनी शानदार मोलभाव करने की कला हर किसी के बस की बात नहीं होती।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article