Karwa Chauth (29 Oct) Moon Time in Uttar Pradesh Today (चन्द्रमा को अर्घ देने का समय): करवा चौथ का पावन पर्व आज पूरे देश में अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखद दांपत्य जीवन के लिए दिनभर से निर्जला व्रत रखा है। अब शाम की पूजा-अर्चना के बाद उन्हें बेसब्री से चांद के दीदार का इंतजार है। दरअसल रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर और छलनी से पति का चेहरा देखकर ही यह कठिन व्रत खोला जाता है।
उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां पर करवा चौथ रखने वाली महिलाओं को भी चांद दिखने का इंतजार है। यहां के अलग-अलग पूर्वी और पश्चिमी जिलों में भौगोलिक स्थिति के अनुसार चांद दिखने के समय में कुछ मिनटों का अंतर देखने को मिलता है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि कौन से शहर में कितने बजे निकलेगा चांद।
आज करवा चौथ पर उत्तर प्रदेश में चांद निकलने का समय
अगर आप उत्तर प्रदेश में हैं और चांद दिखने के सटीक समय का इंतजार कर रही हैं, तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां जानें यूपी के 25 प्रमुख शहरों में चांद दिखने का सही समय:
- गोरखपुर: रात 8:01 बजे
तो फिर देर किस बात की। पूजा की थाली में दीपक, रोली, अक्षत, मिठाई, जल का लोटा और छलनी तैयार रखें। जैसे ही आपके शहर में चांद नजर आए, अर्घ्य देकर मंत्रों का जाप करें और अपने पति के हाथों जल पीकर इस पावन व्रत को पूरा करें।
(Note: यहां एक खास बात का ध्यान देना है कि स्थानीय मौसम, धुंध या बादलों के कारण आपके शहर में चांद दिखने के समय में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है।)
